Breaking News

रायपुर@तंजानिया गोल्ड माइन में निवेश का झांसा रायपुर के दो व्यवसायियों से करोड़ों की ठगी

Share


रायपुर,22 जनवरी 2026। राजधानी रायपुर में एक कॉनमैन ने तंजानिया की गोल्ड माइन में निवेश का झांसा देकर दो व्यवसायियों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। आरोपी ने खुद को सोने की खदान का मालिक बताकर निवेशकों को मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया। पीडि़त व्यवसायी समर्थ बरडिया और मुकुल चोपड़ा ने बताया कि यश शाह नामक आरोपी ने उन्हें एस.के.एम. बुलियन ट्रेडिंग लिमिटेड नामक फर्म के जरिए भारत और तंजानिया के बैंक खातों में भारी रकम ट्रांसफर कराई। जांच में खुलासा हुआ कि तंजानिया के कानून के अनुसार विदेशी नागरिक सीधे गोल्ड माइन के मालिक या भागीदार नहीं बन सकते। आरोपी ने निवेश पाने के लिए फर्जी दस्तावेज और कूटरचित फर्म का सहारा लिया। साथ ही, पीडि़तों की जानकारी के बिना विदेशी खाते से 70 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 58 लाख रुपये) भी निकाल लिए गए।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply