Breaking News

रायपुर@रायपुर में जिंदा जला बुजुर्ग,रूम हीटर से लगी आग,मदद के लिए पुकारता रहा

Share


रायपुर,17 जनवरी 2026। रायपुर के टाटीबंध इलाके में एक बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत हो गई। 70 वर्षीय राजकुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार सुबह उनका बेटा घर का ताला लगाकर उरला स्थित रोलिंग मिल में काम करने गया था। घर के अंदर बुजुर्ग अकेले थे और ठंड के कारण रूम हीटर चालू था। थोड़ी ही देर बाद सुबह 8 बजे मोहल्ले वालों ने घर में धुआं निकलते देखा। बुजुर्ग चिल्ला रहे थे, लेकिन घर का गेट बंद होने की वजह से कोई उनकी मदद नहीं कर पाया और वे जिंदा जल गए। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।
चाह कर भी कोई मदद नहीं कर सका…
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि बुजुर्ग मदद के लिए चीखते रहे,लेकिन समय रहते कोई उन्हें बचा नहीं सका। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने को लेकर आक्रोश भी दिखाया।
बेटा घर में ताला लगाकर काम पर निकला
टाटीबंद इलाके में राजकुमार गुप्ता का घर है। उनका बेटा जितेंद्र गुप्ता उरला स्थित रोलिंग मिल में काम करता है। शनिवार (17 जनवरी) सुबह वह घर में ताला लगाकर काम पर निकल गया। घर के अंदर बुजुर्ग ने ठंड की वजह से रूम हीटर चलाया था, बताया जा रहा इसी में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगी।
चीख रहे थे बुजुर्ग,कोई मदद नहीं कर पाया…
सुबह करीब 8 बजे मोहल्ले वालों ने घर में आग लगी देखी। बुजुर्ग चिल्ला रहे थे,लेकिन गेट लॉक होने की वजह से कोई उनकी मदद नहीं कर पाया और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। मोहल्लेवालों ने जितेंद्र गुप्ता और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी,लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची,तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।
परिवार गया मैहर दर्शन करने…
आमानाका पुलिस के अनुसार,जिस दौरान घर में आग लगी,उस समय किशोर गुप्ता घर में अकेले थे। बेटा नौकरी और उनके घर के अन्य सदस्य मैहर दर्शन करने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले में मर्ग कायम करके जांच की जा रही है।


Share

Check Also

कोरिया@ पहली बारिश में बह गई नहर…आश्रम में मिली गली हुई ईंटें जिला पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण में खुली विकास कार्यों की परतें

Share ग्रामीणों की शिकायतों ने खींचा ध्यान,मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा …

Leave a Reply