Breaking News

रायपुर@साय सरकार ने 4 आईएएस अफसरों का किया प्रमोशन

Share


रायपुर,12 जनवरी 2026। पदोन्नति के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में तैनात 4 भारतीय प्रशासनिक अफसरों को उनके ही विभागों में बतौर सचिव नई पदस्थापना दी है। इस बदलाव से प्रभावित होने वाले अफसरों में सारांश मित्तर (2010),पदुम सिंह एल्मा (2010),रमेश कुमार शर्मा (2010) और कार्तिकेय गोयल (2010) शामिल है। इस संबंध में जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि,‘राज्य शासन एतद्द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के आवंटन वर्ष 2010 बैच के निम्नलिखित अधिकारियों को आवंटन वर्ष से 16 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेने के फलस्वरूप, दिनांक 01.01.2026 से सेवा के अधिसमय वेतनमान Pay Matri& Level-14 में इस शर्त के साथ पदोन्नत करता है कि वे Mid Career Training में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। अधिकारियों को पदोन्नति उपरांत तालिका के कॉलम 4 में उनके नाम के सम्मुख दर्शित पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply