Breaking News

नई दिल्ली@संसद में हंगामा : डीएमके सांसद ने हाईकोर्ट जज को ‘आरएसएस जज’ कहा

Share


न्यायपालिका को बदनाम करने की आपकी हिम्मत कैसे हुई : किरेन रिजिजू

नई दिल्ली,05 दिसम्बर 2025। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में शुक्रवार को तमिलनाडु से डीएमके सांसद टीआर बालू और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस हुई। डीएमके सांसद ने एक मुद्दे पर बोलते हुए एक हाईकोर्ट के जज को ‘आरएसएस जज’ कह दिया। किरेन रिजिजू ने इस पर तुरंत आपत्ति जताई। रिजिजू ने कहा…आप एक जज को आरएसएस का जज कैसे कह सकते हैं। यह संसद की मर्यादा का उल्लंघन है। आप एक जज के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। आप माफी मांगिए। न्यायपालिका पर कलंक लगाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई। इधर,राज्यसभा में विपक्ष ने इंडिगो में स्टाफ की कमी के चलते देश भर में फ्लाइट ऑपरेशन ठप होने के मुद्दे पर केंद्र से जवाब मांगा। रिजिजू ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू हालात की समीक्षा कर रहे हैं। केंद्र इंडिगो की क्या मदद कर सकता है,इसका आकलन किया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने सदन के बाहर कहा कि इंडिगो की समस्या सरकार के मोनोपोली मॉडल के कारण हुई है। सरकार ने देश की ज्यादातर चीजें चंद लोगों के हाथ में दे दी है। यह सही नहीं है। यह अर्थव्यवस्था, लोकतंत्र और देश के लिए अच्छा नहीं है।
पान मसाला-सिगरेट पर नया टैक्स लगेगा : वित्त मंत्री
सिगरेट-पान मसाला जैसे प्रोडक्ट पर सरकार अब एक्स्ट्रा टैक्स लगाएगी। एक्स्ट्रा टैक्स से आने वाले पैसे को नेशनल सिक्योरिटी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी। लोकसभा में शुक्रवार को हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल पास हो गया। इस बिल के पास होने के बाद पान मसाला जैसी चीजें महंगी हो जाएंगी। बिल पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कारगिल लड़ाई तैयारी की कमी की वजह से हुई। आर्मी जनरलों ने बताया था कि 1990 के दशक की शुरुआत से बजट की कमी की वजह से आर्मी के पास सिर्फ 70-80′ ऑथराइज़्ड हथियार,गोला-बारूद और इक्विपमेंट थे। हम नहीं चाहते कि भारत में वह स्टेज फिर कभी वापस आए। वित्त मंत्री ने बिल पेश करते हुए कहा कि सेस किसी भी आवश्यक वस्तु पर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली हानिकारक वस्तुओं पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा विधेयक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम नागरिकों पर बोझ डाले बिना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जरूरी चीजों के लिए फंड मिले।
भारतीय रेलवे की समयपालन क्षमता में सुधार
कई डिवीजन 90 प्रतिशत से ऊपर : अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रेलवे की समयपालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है और पूरे नेटवर्क की समयपालन दर (पंक्चुअलिटी) अब 80 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। रेल मंत्री वैष्णव ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के प्रश्नों के जवाब देते हुए कहा कि देश के 70 रेल डिवीजन में से 25 डिवीजन ऐसे हैं, जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक पंक्चुअलिटी दर्ज की है। यह हाल के वर्षों में की गई मजबूत रखरखाव व्यवस्था और व्यवस्थित परिचालन सुधारों का परिणाम है। रेल मंत्री ने उच्च सदन को बताया कि उन्नत तकनीकों और प्रणालीगत अपग्रेड के कारण ट्रेनों की समय पर संचालन में लगातार सुधार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय रेल समयपालन के मामले में कई यूरोपीय देशों के रेलवे नेटवर्क से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
सेलेब्रिटी विज्ञापन कर रहे हैं,उन
पर रोक लगाएं : हनुमान बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल सहित अन्य विपक्षी सांसदों ने इसका विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग की। बेनीवाल ने सरकार से पूछा कि आप पान मसाला महंगा करने जा रहे हैं, गुटखा और पान मसाले का सेलेब्रिटी विज्ञापन कर रहे हैं। इसके खिलाफ सरकार क्या कर रही है। कांग्रेस के सांसद शशिकांत सेंथिल ने कहा कि इसे समझना मुश्किल है।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply