Breaking News

बेंगलुरु@कर्नाटक में सत्ता नेतृत्व की अटकलों पर विराम लगाने के लिए सिद्धारमैया की एक और कोशिश

Share

बेंगलुरु,02 दिसम्बर 2025। कनार्टक में सत्ता नेतृत्व परिवर्तन के भ्रम का दूर करने के लिए राज्य कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के घर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहुंचे और दोनों ने एक साथ नाश्ता किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मंगलवार को शिवकुमार के बेंगलुरु स्थित सदाशिवनगर स्थित आवास पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहुंचे। उनकी और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच लगभग एक घंटे तक चली बातचीत दोस्ताना माहौल में हुई। इस दौरान नाश्ते में सिद्धारमैया ने घर के बने चिकन सूप और इडली का लुत्फ़ उठाया। बाद में दोनों नेताओं ने एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में पार्टी के भीतर असमंजस की अफवाहों पर विराम लगाया। पार्टी के अंदरूनी मामलों पर बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि डीके शिवकुमार और मैं आलाकमान के कहे अनुसार काम करेंगे। हम दोनों भाइयों की तरह काम कर रहे हैं। सत्ता नेतृत्व परिवर्तन संबंधी सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हमारे बीच कोई भ्रम नहीं है। यदि आलाकमान उन्हें बुलाएगा तो वे दिल्ली जाएंगे। वह बुधवार को मंगलुरु में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी वहां मौजूद रहेंगे और इस दौरान वे उनसे बातचीत करेंगे। डीके शिवकुमार कब मुख्यमंत्री बनेंगे? के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि जब आलाकमान उन्हें बताएगा।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply