Breaking News

नई दिल्ली@पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी मॉड्यूल का खुलासा,तीन गिरफ्तार

Share


नई दिल्ली,30 नवम्बर 2025। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। स्पेशल सेल की जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के निर्देशन में काम कर रहा था, जो वहां की खुफिया एजेंसी के इशारे पर भारत में हमलों की साजिशें रच रहा था। स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुमार कुशवाहा ने रविवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है जिसे एक पाकिस्तानी नागरिक शहजाद भट्टी लीड कर रहा था। शहजाद भट्टी एक गैंगस्टर है जो अभी पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी के इशारे पर काम कर रहा है। उक्त मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक पंजाब का हरगुनप्रीत सिंह है। दूसरा विकास प्रजापति है जो मध्य प्रदेश के दतिया का है और तीसरा आरिफ है जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply