Breaking News

रायपुर@गृह विभाग का बड़ा आदेश : 36 अधिकारी लेवल-15 वेतनमान में नियुक्त

Share


रायपुर,28 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ शासन ने गृह विभाग के महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए प्रवर श्रेणी वेतनमान में कार्यरत 36 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में नियुक्त करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। यह नियुक्ति विभागीय छानबीन समिति (डीपीसी) की 18 नवंबर 2025 को संपन्न बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर की गई है। शासन द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 2-15/दो-गृह/रापुसे/2025 के मुताबिक, चयनित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाई गई तिथि से वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान (37,400-67,000, ग्रेड पे ?8,700 / वेतन मैट्रिक्स लेवल-15) का लाभ मिलेगा। सूची में दो अधिकारियों — ज्योति सिंह और रजत शर्मा — को 1 जनवरी 2024 से वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभ दिया गया है, जबकि शेष 34 अधिकारियों को यह लाभ 1 जनवरी 2025 से मिलेगा। शासन द्वारा जारी सूची में राजस्व, पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों से जुड़े अधिकारी शामिल हैं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply