- किसानों का संकट चरम पर,मैदान में उबल रहा आक्रोश : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश
- बिजली संकट, जमीन के दाम और मुआवजा—किसानों की तीन-तरफा लड़ाई… भाजपा नेताओं का घेराव तेज
रायपुर,28 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा छत्तीसगढ़ के किसानों के सामने इस समय त्रिस्तरीय संकट खड़ा है एग्रोस्टेक पोर्टल में धड़ाधड़ रकबा कटौती, अनावरी रिपोर्ट में पैदावार ही काट दी जा रही, बिजली और जमीन मूल्यांकन के विवाद अलग से आग भड़का रहे हैं, इन सबके बीच किसान संगठनों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है, कई जगहों पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और भाजपा नेतृत्व को सीधे निशाने पर ले लिया है, और कहा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का घेराव – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की भी घेराबंदी होगी राज्य में लगातार दौरे कर रहे भाजपा नेताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ रहा है,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में किसानों ने घेराव कर नारेबाजी की,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को भी विरोध की गर्मी झेलनी पड़ी किसान ‘रकबा कटौती बंद करो ‘, ‘अनावरी में पैदावार क्यों काटी?’ जैसे सवालों के साथ सड़कों पर उतर आए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान…अब भाजपा नेता गांवों में घुस नहीं पाएंगे- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा किसानों का रकबा काटा जा रहा है, पैदावार खत्म की जा रही है, बिजली संकट अलग…ये लड़ाई किसान लड़कर रहेंगे। अभी तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री का घेराव हुआ है,आगे कोई भी भाजपा नेता गांव-शहर नहीं घुस पाएगा,बघेल के इस बयान ने राज्य की सियासत में नई गर्मी ला दी है,कांग्रेस इसे ‘किसान सम्मान की लड़ाई’ बता रही है, जबकि भाजपा इसे ‘भ्रम फैलाना’ करार दे रही है, किसानों का दर्द जब खेत में बोया हमने, काट कौन रहा है? रकबा कटौती के बाद बड़ी संख्या में किसानों ने आरोप लगाए हैं कि उनकी जमीन का एक हिस्सा पोर्टल से गायब है, फसल पैदावार आधी या शून्य दिखा दी गई है, बिजली कटौती ने सिंचाई ठप कर दी, जमीन मूल्य बढ़ने पर मुआवज़े की लड़ाई अलग चल रही है, किसान कह रहे हैं कि प्रशासन सुन नहीं रहा, और नेताओं के दौरे सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur