पुराने डेवलपमेंट मॉडल ने रिसोर्स छीने,इसे बदलना जरूरी : पीएम मोदी
केप टाउन,22 नवम्बर 2025। पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में शनिवार को जी20 समिट में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और दुनियाभर के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान ब्राजीली राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा को उन्होंने गले लगा लिया। इसके बाद मोदी ने समिट के पहले सेशन में भाषण दिया। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों पर भारत का नजरिया दुनिया के सामने रखा। मोदी ने पुराने डेवलपमेंट मॉडल के मानकों पर दोबारा सोचने की अपील की। उन्होंने कहा- पुराने डेवलपमेंट मॉडल ने रिसोर्स छीने, इसे बदलना जरूरी है। दूसरी ओर अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा ने 2026 की अध्यक्षता किसी ‘खाली कुर्सी’ को सौंपने की बात कही है। 2026 में जी20 की अध्यक्षता अमेरिका को मिलनी है, लेकिन अब तक कोई अमेरिकी ऑफिशियल समिट में शामिल नहीं हुआ है।
अमेरिका के बायकॉट के बावजूद जी-20 घोषणा-पत्र मंजूर
ट्रम्प के जी 20 समिट को बायकॉट करने के बावजूद बाकी देशों ने साउथ अफ्रीका के बनाए घोषणा पत्र को आपसी सहमति से मंजूर कर लिया है। साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने बताया कि सभी देशों का अंतिम बयान पर सहमत होना बेहद जरूरी था,भले ही अमेरिका इसमें शामिल नहीं हुआ। शुक्रवार को जी20 देशों ने बिना अमेरिकी भागीदारी के ही घोषणा पत्र का ड्राफ्ट तैयार कर लिया था। व्हाइट हाउस के अधिकारी ने इसे शर्मनाक कदम बताया। ट्रम्प ने जी20 समिट के मुख्य एजेंडे को भी खारिज कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका चाहता था कि जी20 देश गरीब देशों की जलवायु आपदा से लड़ने में मदद करें, साफ ऊर्जा की ओर बढ़ें और विकासशील देशों के कर्ज के बोझ को कम करें।
साउथ अफ्रीका ने अमेरिकी अधिकारी को मेजबानी सौंपने के प्रस्ताव को खारिज किया : अमेरिका 2026 में जी20 की मेजबानी करेगा और रामफोसा ने कहा कि उन्हें यह अध्यक्षता किसी ‘खाली कुर्सी’ को सौंपनी होगी। रॉयटर्स के मुताबिक, साउथ अफ्रीकी अध्यक्षता ने जी 20 की मेजबानी सौंपने के लिए अधिकारी को भेजने के अमेरिकी प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।
2026 में जी20 की अध्यक्षता अमेरिका को मिलनी है, लेकिन अमेरिका की तरफ से राष्ट्रपति या कोई ऑफिशियल इसमें शामिल नहीं हुआ है। ट्रम्प ने आखिरी सेशन में मेजबानी लेने के लिए एक अमेरिकी अधिकारी को भेजने की बात कही थी।
ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-भारत टेक्नोलॉजी और इनोवेशन साझेदारी की घोषणा
मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के साथ बैठक के बाद ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-भारत टेक्नोलॉजी और इनोवेशन साझेदारी की घोषणा की। मोदी ने बताया कि, ‘आज साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’ मोदी ने कहा कि यह पहल तीनों साझेदारों के बीच सहयोग को गहरा करेगी। आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस को व्यापक रूप से अपनाने में सहायता करेगी।
दुनिया पुराने विकास मॉडल को बदले : पीएम मोदी
अफ्रीका में चल रहे जी20 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि दुनिया पुराने विकास मॉडल पर दोबारा सोचे। उन्होंने कहा कि पारंपरिक मॉडल ने बड़ी आबादी को संसाधनों से दूर रखा है और प्रकृति का नुकसान भी किया है। इसका सबसे ज्यादा असर अफ्रीका झेल रहा है।
फ्रांस ने ट्रंप की अनुपस्थिति पर जताया अफसोस
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि ट्रंप की गैरमौजूदगी खलती है,लेकिन इससे काम रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े वैश्विक संकटों के बीच यह नेताओं का कर्तव्य है कि वे एकजुट होकर आगे बढ़ें। जी20 में 19 देश, यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ शामिल हैं,जो मिलकर दुनिया की 85 प्रतिशत अर्थव्यवस्था और आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। जी20 प्रायः सर्वसम्मति से काम करता है और जोहान्सबर्ग में भी यही सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।
दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि अमेरिका उस पर दबाव डाल रहा है कि सम्मेलन की अंतिम घोषणा को कमजोर किया जाए या इसे केवल मेजबान देश का बयान बनाया जाए। इस पर राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका धमकाया नहीं जाएगा। और सभी देशों की सहमति से ही अंतिम घोषणा जारी की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur