Breaking News

रायपुर@सरकार ने अब तक 450 करोड़ रुपए का धान खरीदा

Share


14 लाख क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी


रायपुर,20 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान अब रफ्तार पकड़ चुका है। सरकार धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से किसानों का अब तक 450 करोड़ 87 लाख 98 हजार 100 रुपए का धान खरीद चुकी है। किसानों का धान खरीदने के साथ-साथ भुगतान की प्रक्रिया जारी है। मार्कफेड द्वारा 214.18 करोड़ रुपए अपेक्स बैंक को जारी किया जा चुका हैं। बता दें है कि राज्य सरकार किसानों से धान खरीदी के लिए मार्कफेड को पहले ही 26,200 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी उपलब्ध करा चुकी है, ताकि किसानों को भुगतान में कोई देरी न हो। धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी उपार्जन केंद्रों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि राज्य और जिला स्तर के सीनियर अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
हड़ताल के बावजूद केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि किसान बिना रुकावट धान बेच सकें। बाहरी धान की एंट्री रोकने और अवैध परिवहन की निगरानी के लिए चेकपोस्ट पर अधिकारियों को तैनात किया गया है।
राज्य भर में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अब तक 373 मामलों में कार्रवाई करते हुए 25,567 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर@ रायपुर में 14.555 किलो गांजा जब्त,4 गिरफ्तार

Share पान मसाला की पैकिंग और टेप में छिपाकर रखी थी गांजे की खेपरायपुर,23 सितम्बर …

Leave a Reply