Breaking News

कानपुर@कोयला जलाकर सो रहे 4 दोस्तों की मौत

Share


ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई थी दम घुट गया


कानपुर,20 नवम्बर 2025। कानपुर में एक कमरे में सो रहे चार दोस्तों के शव गुरुवार सुबह मिले। बताया जा रहा है कि ठंड के कारण उन्होंने तसले में कोयला जलाया था। कमरे को अंदर से बंद कर सो गए थे। शुरुआती जांच के मुताबिक, चारों की मौत दम घुटने से हुई है। पनकी थाना के इंडस्टि्रयल एरिया में रहने वाले ये चारों दोस्त गुरुवार सुबह काफी देर तक नहीं उठे। पास में रहने वाले साथियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। तब तक लोगों ने दरवाजा तोड़ा, अंदर चारों के शव पड़े मिले। सभी देवरिया के थाना तरकुलवा के तौकलपुर गांव के रहने वाले थे। रिफाइनरी फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करते थे। फैक्ट्री परिसर में 10ङ्ग8 के कमरे में रहते थे। इनकी पहचान अमित वर्मा (32), संजू सिंह (22), राहुल सिंह (23) और दाऊद अंसारी (28) के रूप में हुई है। चारों ने रात में चिकन, रोटी और चावल बनाकर खाया था। गार्ड अजय ने बताया- रात में ये लोग चिकन, रोटी और चावल बनाकर खाए थे।

पास के कमरे में रहने वाला इनका साथी नागेंद्र गुरुवार सुबह 6 बजे उठा। चारों लोगों को जगाने गया। अंदर से कमरा बंद था। कोई जवाब भी नहीं मिला। दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन खुला नहीं। फिर ठेकेदार अरुण को फोन कर बताया। अरुण आए तो दरवाजा किसी तरह तोड़ा गया। अंदर देखा तो कमरा धुएं से भरा था। तसले में कोयला और बुरादा सुलग रहा था।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply