Breaking News

नई दिल्ली@दुनियाभर में चैटजीपीटी और एक्स करीब सैकड़ों वेबसाइट्स हुईं ठप्प

Share


नई दिल्ली,18 नवम्बर 2025। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, एआई चैटबॉट चैटजीपीटी और कैनवा की सर्विसेज देशभर में बंद हैं। भारत समेत दुनियाभर में यूजर्स को लॉगिन,साइनअप,पोस्ट करने और देखने के अलावा प्रीमियम सर्विसेज सहित प्रमुख सुविधाओं का उपयोग करने में दिक्कत आ रही है। सर्वर डाउन होने की जानकारी देने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर भी बंद है। सर्वर प्रोवाइडर क्लाउडफ्लेयर के डाउन होने के कारण यह दिक्कत आई है। इससे जुड़ी करीब 75 लाख वेबसाइट्स पर भी असर पड़ा है। क्लाउडफ्लेयर एक इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है,जो वेबसाइट और एप्लिकेशन को फास्ट,ज्यादा सेफ और ज्यादा भरोसेमंद बनाने के लिए सर्विस प्रोवाइड करती है। इसके डाउन होने से ये सर्विसेज डाउन हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-वियतनाम ने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए समुद्री व रक्षा सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई

Share रक्षा सचिव ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उप-मंत्री से …

Leave a Reply