राजमुंद्री/मारेडुमिली,18 नवम्बर 2025। आंध्र प्रदेश के राजमुंद्री के निकट अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेडुमिली वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में छह माओवादी मार गिराए हैं। इनमें मोस्ट वांटेड माओवादी नेता और केंद्रीय समिति के सदस्य माडवी हिडमा और उसकी पत्नी राजक्का भी शामिल हैं। हिडमा पर एक करोड़ और उसकी पत्नी पर पचास लाख रुपये का इनाम था। आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल ने मंगलवार सुबह छह बजे से इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। इसके चलते उत्तर आंध्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मारेडुमिली वन क्षेत्र में माओवादियों ने सुरक्षाबल को देखकर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह माओवादियों को ढेर कर दिया। गए लोगों की पहचान मोस्ट वांटेड माओवादी नेता और केंद्रीय समिति के सदस्य माडवी हिडमा,उसकी पत्नी राजक्का के अलावा उसके साथी मल्ला,देवे,चेल्लूरी नारायण उर्फ सुरेश और टेक शंकर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हिडमा पर एक करोड़ और उसकी पत्नी राजक्का पर पचास लाख रुपये का इनाम था। राजक्का वर्ष 2010 में सुकमा में 25 सीआरपीएफ जवान के बलिदान होने वाली मुठभेड़ में भी शामिल थी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पुरवती गांव में जन्मे माडवी हिडमा बस्तर क्षेत्र में कम उम्र में ही माओवादी केंद्रीय समिति के सदस्य बन गया था। उसे गुरिल्ला हमलों के रणनीतिकार के रूप में जाना जाता था। वह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के कमांडर और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य भी रहा है। हिडमा 26 हमलों के मामले में मुख्य आरोपित था। आरोप है कि हिडमा ने सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों का नेतृत्व किया था। वह हिंदी,गोंडी,तेलुगु, कोया और बंगाली भाषाओं में पारंगत था।
अमित शाह ने सुरक्षा बलों को सफल ऑपरेशन के लिए दी बधाई…
सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा को एनकाउंटर में मार गिराया गया। हिडमा पर कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था। गृह मंत्री अमित शाह ने 30 नवंबर 2025 की डेडलाइन रखी थी,उससे पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। गृह मंत्री अमित शाह ने आला सुरक्षा अधिकारियों से बात की और उन्हें सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी।
सुरक्षाबलों के लिए क्यों बड़ी कामयाबी
माओवादी विरोधी अभियानों में हिडमा की हत्या को सुरक्षा बलों की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,यह गोलीबारी उस समय हुई जब सुरक्षा बलों ने माओवादियों के एक समूह को घेर लिया और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा…इसके बाद,माओवादियों ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी,जिससे सुरक्षाकर्मियों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। सुरक्षा बल कुछ माओवादियों की तलाश में अभियान जारी रखे हुए थे,जिनके जंगलों में गहरे भाग जाने का संदेह था।
आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता,31 माओवादी गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में माओवादियों पर शिंकजा कसने के दौरान सुरक्षाबलों को मंगलवार को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने सुबह एक मुठभेड़ में छह माओवादियों को ढेर किया था। इसके कुछ देर बाद ही सुरक्षाबलों ने राज्य में कई स्थानों पर छापा मार कर 31 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। आंध्र प्रदेश के एडीजी खुफिया महेश चंद्र लड्डा ने अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के एसपी अमित बरदार के साथ पत्रकारों को मुठभेड़ और गिरफ्तारी का पूरा ब्योरा दिया। लड्डा ने बताया कि मंगलवार सुबह 6.30 से 7.00 बजे के बीच अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेदुमिल्ली वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई है। इस मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए हैं। लड्डा ने बताया कि पिछले दो दिन से खुफिया जानकारी के आधार पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि माओवादियों के पास से विभिन्न प्रकार के हथियार जब्त किए गए हैं। एडीजी महेश चंद्र लड्डा ने बताया कि पुलिस ने कृष्णा जिले के विजयवाड़ा और काकीनाडा में छापा मारकर 31 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें विजयवाड़ा के निकट पेनामलुरू ऑटोनगर में स्थित एक मकान में शरण लिए 27 माओवादी भी शामिल हैं। इनमें 21 महिला और छह पुरुष शामिल हैं। यह सभी छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 9 माओवादी केंद्रीय समिति के सदस्य देवजी के सुरक्षा में जुड़े बॉडी गार्ड हैं और आठ दंडकारण्य वन क्षेत्र के सदस्य हैं। इसके अलावा काकीनाडा से चार माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं।
कहां मारा गया 1 करोड का इमानी हिडमा
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में मंगलवार को आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी कमांडर माडवी हिडमा समेत छह माओवादी मारे गए. यह मुठभेड़ मारेडुमिली वन क्षेत्र में उस समय हुई जब छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान में लगे हुए थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur