ट्रकों के बीच दबी कार में आग लगी,कंटेनर भी जला,ट्रक का ब्रेक फेल होने से हादसा
पुणे,13 नवम्बर 2025। पुणे के बाहरी इलाके में नवले ब्रिज के पास गुरुवार शाम ट्रक का ब्रेक फेल होने से 20 से 25 गाडि़यां आपस में टकरा गईं। ट्रक और कंटेनर के बीच में फंसी एक कार में आग लग गई। हादसे में ९ लोगों की मौत हो गई 2५ लोग घायल हो गए। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मरने वालों में 5 कार सवार थे। ट्रक के ड्राइवरों की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक,हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर भोरगांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से कंटेनरों के बीच दब गई और आग लगने के कुछ सेकेंड में ही लपटों में घिर गई। मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।
कई वाहन आपस में भिड़े
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडि़यां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सतारा से पुणे की ओर आ रहे दोनों ट्रको के बीच कार फंस गई थी। इससे दोनों ट्रकों और कार में आग लग गई। हादसे के कारण नवले ब्रिज पर लंबा जाम लग गया है। पीछे वाले ट्रक का ड्राइवर अभी भी ट्रक में फंसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वह आगे जा रही कार से टकराया जिससे वह कंटेनर से जा भिड़ी और उसमें आग लग गई। उसमें 5 लोग सवार थे, कार पूरी तरह जल गई। ट्रक में भी आग लग गई इससे ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका। उसकी भी मौत हो गई। पीछे एक यात्री वाहन था, वह भी आग की चपेट में आ गया। उसमें 17-18 लोग सवार थे। सभी घायल हुए हैं। इसके अलावा कुछ कारें और अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए।
सीएम फडणवीस ने मदद का ऐलान किया
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और मरने वालों के परिवार को 5-5 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया। सांसद सुप्रिया सुले ने भी हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
पुणे-बेंगलोर नेशनल हाईवे पर नवले ब्रिज पर हुआ हादसा
इस हादसे के बाद पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर यातायात ठप हो गया है. दो कंटेनरों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की गाडि़यां मौके पर पहुंचीं. अब आग पर काबू पा लिया गया है. नवले ब्रिज पर हुए इस हादसे के बाद काफी हंगामा हुआ. शुरुआत में बताया गया था कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है. बाद में यह संख्या बढ़कर अब सात हो गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur