Breaking News

संतकबीरनगर@मोबाइल का वॉटरप्रूफ वाला दावा फेल,कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Share


संतकबीरनगर,13 नवम्बर 2025। यूपी के संत कबीर नगर जिले में एक महंगे ‘वाटर रेसिस्टेंट’ मोबाइल के पानी की हल्की बूंदों से खराब हो जाने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने निर्माता कंपनी और विक्रेता को मोबाइल की पूरी कीमत 10′ ब्याज के साथ लौटाने और क्षतिपूर्ति के रूप में 30,000 अतिरिक्त देने का आदेश दिया है। जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा सैमसंग कंपनी को मोबाइल की कीमत सहित ब्याज वापस करने का आदेश दिया गया है। यह कार्रवाई संतकबीरनगर जिले के उस्का कला निवासी शक्ति विकास पांडेय की शिकायत पर हुई है। उन्होंने कोर्ट में वाद दाखिल किया था। पांडेय के मुताबिक, कंपनी द्वारा वाटरप्रूफ बताकर बेचा गया मोबाइल हल्की बारिश की बूंदों से खराब हो गया था। उनकी शिकायत पर न्यायालय ने साक्ष्यों का अवलोकन करने और बहस सुनने के बाद यह फैसला सुनाया. दरअसल, खलीलाबाद के उस्का कला निवासी शक्ति विकास पांडेय ने 28 दिसंबर 2022 को खलीलाबाद स्थित अग्रवाल टेलीकॉम से 1,57,998 में सैमसंग का फोल्ड फोर मोबाइल खरीदा था।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply