Breaking News

बीकानेर@94 साल की उम्र में जीते 4 गोल्ड मेडल उपलब्धियों ने सुर्खियों में ला दिया…

Share


बीकानेर,12 नवम्बर 2025। बीकानेर की 94 वर्षीय एथलीट पानी देवी गोदारा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प की कोई सीमा नहीं होती। चेन्नई में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में एथलीट पाना देवी गोदारा ने अलग-अलग स्पर्धाओं में चार स्वर्ण पदक जीतकर सिर्फ बीकानेर नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान को गौरवान्वित किया है। 94 वर्षीय एथलीट पानी देवी गोदारा को ‘गोल्डन ग्रैंडमा’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी शानदार फिटनेस और खेल की क्षमताओं को साबित करते हुए चेन्नई में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट और भाला फेंक में शीर्ष स्थान पाया। इसके साथ ही उन्होंने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इससे पहले, मार्च महीने में पानी देवी गोदारा ने बेंगलुरु में आयोजित 45वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉट पुट, 100 मीटर दौड़ और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीते थे। पानी देवी की इन उपलब्धियों ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply