Breaking News

कोलकाता@जेल से रिहा हुए पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय,तीन साल बाद लौटे घर

Share


कोलकाता,11 नवम्बर 2025 I पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय को सोमवार को अदालत से मिली जमानत के बाद मंगलवार दोपहर को रिहा कर दिया गया। तीन साल, तीन महीने और 19 दिन जेल में रहने के बाद वे आखिरकार अपने नाकतला स्थित घर लौटे। दोपहर करीब 2ः20 बजे वे बाइपास के पास स्थित अस्पताल से व्हीलचेयर पर बाहर निकले। जैसे ही वे अस्पताल के मुख्य द्वार पर आए, पहले से मौजूद समर्थकों ने ‘पार्थ दा जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस दृश्य को देखकर भावुक हुए पार्थ चट्टोपाध्याय की आंखें नम हो गईं, लेकिन उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। केवल सिर हिलाकर उन्होंने संकेत दिया कि वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ट्रंप को मारने पर 10 मिलियन डॉलर इनाम इराकी संगठन की धमकी से बढ़ा तनाव

Share नई दिल्ली,17 जुलाई 2026। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब एक …

Leave a Reply