Breaking News

पटना@बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में रिकॉर्ड मतदान,शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत वोटिंग

Share


पटना,11 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह पिछले दोनों चरण की तुलना में अधिक रहा, जिससे अंतिम चरण में मतदान को लेकर जबरदस्त रुझान देखा गया। सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कई बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं और युवा मतदाताओं ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रामीण इलाकों में मतदान प्रतिशत शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक रहा। चुनाव आयोग के अनुसार, देर शाम तक के आंकड़ों में और वृद्धि की संभावना है, क्योंकि बूथों पर 6 बजे तक मतदान होना है। दूसरे चरण में कुल 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ-साथ जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा था। अंतिम चरण के इस मतदान के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। अब सभी की निगाहें मतगणना दिवस 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब जनता के जनादेश का फैसला सामने आएगा।
16 एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए सरकार
154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत,महागठबंधन को 84 सीटें,पीके की जन सुराज बेअसर

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए की बड़ी बढ़त के संकेत मिले हैं। 16 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 154 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन 84 सीटों पर सिमटता दिख रहा है, जबकि अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। पहली बार चुनाव में उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बेअसर नजर आ रही है। उसे 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले चुनाव में एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और अन्य को 8 सीटें मिली थीं। यानी इस बार एनडीए को करीब 29 सीटों का फायदा, जबकि महागठबंधन को 28 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। राज्य में 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हुआ। पहले फेज में 121 सीटों पर 65′ वोटिंग हुई है। वहीं दूसरी फेज में रिकॉर्ड 67′ मतदान हुआ है। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। पिछले 3 विधानसभा चुनावों (2010, 2015, 2020) के एग्जिट पोल्स के रुझान बताते हैं कि सर्वे एजेंसियां वोटर्स का मूड ठीक से पकड़ नहीं पाईं। 2015 में ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने एनडीएयानी भाजपा+ को बढ़त दी थी, जबकि नतीजों में महागठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं, 2020 में तस्वीर उलटी रही। इस बार कई एजेंसियों ने महागठबंधन की जीत का अनुमान लगाया, लेकिन परिणामों में एनडीएने 125 सीटें जीतकर सरकार बनाई। यानी ज्यादातर पोल्स फिर गलत साबित हुए।

महागठबंधन जीतेगा : अशोक गहलोत
बिहार चुनाव पर कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, ‘इस चुनाव में बिहार में ऐतिहासिक मतदान हो रहा है। उन्होंने (एनडीए) हर महिला को 10,000 रुपये बांटे। हमें उम्मीद है कि महिलाएं निष्पक्ष मतदान करेंगी। हमने कभी नहीं सुना कि आदर्श आचार संहिता के दौरान पैसे बांटे जाते हैं। हमें उम्मीद है कि महागठबंधन जीतेगा। ‘
मतदान के दौरान हिरासत में 13 लोग, कानून व्यवस्था में खलल का आरोप
शिवहर में मतदान के दौरान विधि व्यवस्था में खलल डालने के आरोप में अलग-अलग स्थानों से 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा तरियानी में शराब पीकर हंगामा करने के मामले में तरियानी प्रखंड प्रमुख प्रीति सिंह के पति राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।


Share

Check Also

वडोदरा@वडोदरा के वरिष्ठ भाजपा विधायक योगेश पटेल का निधन,8 बार रहे विधायक

Share वडोदरा,02 जून 2026। गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता …

Leave a Reply