नेपाल बॉर्डर 11 नवंबर तक सील,नीतीश बोले…लालू हटे तो पत्नी को सीएम बना दिया
पटना/नई दिल्ली¸,09 नवम्बर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की 122 सीटों पर रविवार शाम 5 बजते ही चुनाव प्रचार खत्म हुआ। इन सीटों पर वोटिंग 11 नंवबर को होनी है। 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा। दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाई गई है। बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक सील की गई। इस दौरान सीमा पर लोगों के आने-जाने पर रोक है। प्रचार के आखिरी दिन सीएम नीतीश कुमार कैमूर के चैनपुर में जमा खान के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। लालू का बिना नाम लिए उन्होंने कहा- खुद हटे तो पत्नी को सीएम बना दिया। वे केवल परिवार का सोचते हैं। तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार में कुल 16 जनसभाओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने किशनगंज और पूर्णिया में जनसभा की। वहीं यूपी के सीएम योगी ने भी 4 रैलियां कीं।
मीसा बोलीं- महागठबंधन के शपथ ग्रहण में पीएम को बुलाएंगे : आरजेडी सांसद और लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने कहा- महागठबंधन के शपथ में प्रधानमंत्री मोदी को भी बुलाएंगे। वो हमारे भी प्रधानमंत्री हैं। वहीं भाई तेजप्रताप की सिक्योरिटी बढ़ने पर कहा, ये सरकार का मामला है, वही जाने क्यों बढ़ाई है सुरक्षा। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा- लेशी सिंह ने आज जो कहा, उससे मैं हैरान हूँ। मैं उन्हें बहन जैसा मानता हूं। मैंने जिंदगी में कभी लोगों में फर्क नहीं किया। रात के 12 बजे संतोष कुशवाहा का फोन आया कि बाहर से आए अपराधी उन्हें घेरकर हमला कर रहे हैं।
मैं तुरंत मौके पर पहुंचा। उस समय गांव का माहौल बहुत खराब था। पकड़ी गई सभी गाडि़यां अपराधियों से भरी थीं और सब नशे में थे। अगर मैं उस रात न पहुंचा होता, तो पता नहीं क्या होता। यहां कुशवाहा को अपमानित करने या मारने की साजिश रची गई थी।लेशी सिंह से आग्रह है कि वे एक स्वस्थ, लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत लड़ें। अपराधियों, दबंगों और प्रभावशाली लोगों से लड़ने की कोई जरूरत नहीं है। मेरी सलाह है कि जिसे चाहो जब चाहो गाली दो, लेकिन तुम्हें हमारा जवाब मिलेगा, बिल्कुल परिवार की तरह।
नीतीश बोले- क्रछ्वष्ठ ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया
बिहार के औरंगाबाद के नबीनगर में चुनावी रैली में नीतीश कुमार ने कहा – पिछली सरकार (क्रछ्वष्ठ) ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। लोग रात में बाहर भी नहीं निकल सकते थे। हमारी सरकार बने 20 साल हो गए हैं और तब से हमने बहुत काम किया है। हमने शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में कई सुधार किए हैं।
प्रिंस राज पासवान बोले- इस पर जनता बदलाव लाएगी
बिहार के सीतामढ़ी में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान ने कहा- एक पार्टी के 20 साल के शासन के बाद भी बिहार की जनता स्थिति को समझती है। वे जहां भी जाते हैं, लोग पिछले 20 सालों का जवाब मांग रहे हैं। उनके पास जवाब नहीं है। इसलिए इस बार जनता बदलाव लाएगी।
सीपीआई लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने स्ढ्ढक्र पर कहा- संविधान कहता है कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वोट देने का अधिकार होना चाहिए। अगर आपको किसी के बारे में संदेह है, तो आप कदम उठा सकते हैं। हालांकि प्रत्येक नागरिक से मतदाता पहचान पत्र दिखाने के लिए कहना असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि दूसरी बात हमने देखा है कि स्ढ्ढक्र के साथ क्या हुआ जब उन्होंने कहा कि वे बिना किसी अनियमितता के एक साफ-सुथरी मतदाता सूची तैयार करेंगे। लेकिन आपके द्वारा तैयार की गई सूची में पहले से अधिक समस्याएं हैं। पहले की तुलना में अधिक डुप्लीकेट मतदाता हैं, नाम और माता-पिता के नाम लापरवाही से दर्ज किए गए हैं। कुछ नाम तमिल में लिखे गए हैं, कुछ कन्नड़ में। पूरा मतदाता रजिस्टर गलतियों से भरा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur