Breaking News

प्रतापगढ़@यूपी के गांजा तस्कर के घर 2 करोड़ कैश मिला,पुलिसवाले गिनते-गिनते थके

Share


प्रतापगढ़,09 नवम्बर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ में एक तस्कर के घर पर पुलिस ने जब छापा मारा, तो 2 करोड़ रुपए कैश मिले। पूरी रकम 100-50 और 20 रुपए के नोटों की थी। पुलिसवालों ने नोट गिनने शुरू किए, लेकिन कुछ ही देर में गिनते-गिनते थक गए। कई महिला पुलिसकर्मी तो पसीना तक पोंछने लगीं। इसके बाद पुलिस ने नोट गिनने की 4 मशीनें मंगाईं और उनसे काउंटिंग पूरी की। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नोटों का अंबार दिख रहा है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे सीओ समेत पुलिस की 4 टीमें गांजा तस्कर राजेश मिश्रा के घर पहुंची। मुंदीपुर मानिकपुर के शातिर राजेश मिश्रा पर गांजा, स्मैक तस्करी समेत 14 केस दर्ज हैं। गैंगस्टर भी लगा है।वह इन दिनों जेल में बंद है। 4 गाडि़यों से आए 22 पुलिसकर्मियों ने घर में जांच शुरू की। पुलिस ने घर के एक-एक कोने की तलाशी ली। इस दौरान पन्नियों, झोलों और बोरों में नोट मिले। पुलिसवालों ने सभी नोटों को एक जगह इकट्?ठा किया। टीम को एसपी दीपक भूकर लीड कर रहे थे।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply