Breaking News

उत्तराखंड@प्रधानमंत्री ने मंच से बटन दबाकर 8140 करोड़ की योजनाएं भी शुरू की

Share


उत्तराखंड का असली परिचय आध्यात्मिक शक्ति,दुनिया की स्पिरिचुअल कैपिटल के रूप में स्थापित हो सकते हैं : पीएम मोदी


उत्तराखंड,09 नवम्बर 2025। उत्तराखंड की रजत जयंती पर आज पीएम मोदी देहरादून पहुंचे। फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में 29 मिनट के भाषण की शुरुआत उन्होंने गढ़वाली बोली में की। उन्होंने कहा- भय-बंधों, दीदी भुल्यों दयाणा स्याणां…आप सबुकई मेरू नमस्कार। इसके बाद उन्होंने सभी उत्तराखंडियों को राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा- तीर्थाटन और बरामासी पर्यटन उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा,राज्य का असली परिचय उसकी आध्यात्मिक शक्ति है। ये दुनिया की स्पिरिचुअल कैपिटल के रूप में स्थापित हो सकता है। पीएम ने मंच से बटन दबाकर 8140 करोड़ की योजनाएं भी शुरू कीं। उन्होंने कहा कि कई बार इस राज्य के विकास पर ब्रेक लगा है, लेकिन हमने सुनिश्चित किया है कि ये ब्रेक ना लगे। अगस्त 2014 के बाद 30वीं बार उत्तराखंड पहुंचे मोदी से पहले मंच को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनकी जमकर तारीफ की, मंच से ही उन्होंने एक कविता पढ़कर पीएम को राष्ट्र ऋषि बताया।
यहां के तीर्थों में लाखों भक्त आते हैं
मोदी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार अब सेब और टीवी के किसानों को डिजिटल करेंसी में अनुदान दे रही है। देवभूमि उत्तराखंड भारत के आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है। यहां अनगिनत तीर्थ हैं, वे हमारी आस्था के प्रतीक हैं। लाखों भक्त यहां आते हैं। उनकी यात्रा भक्ति का मार्ग खोलती है। यहां की इकोनॉमी में ऊर्जा भरती है।

मोदी बोले- नए प्रोजेक्ट राज्य में नए अवसर पैदा करेंगे
मोदी ने कहा कि मैंने कुछ देर पहले उत्तराखंड के युवाओं से बिजनेसमैन से बात की। वे सभी उत्तराखंड की ग्रोथ को लेकर उत्साहित हैं। उत्तराखंड की विकास यात्रा को गति देने के लिए आज कई प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन और शिलान्यास किया गया है। ये प्रोजेक्ट रोजगार के नए अवसर तैयार करेंगे।
मोदी बोले- बलिदानियों को नमन
पीएम मोदी ने कहा कि 9 नवंबर का ये दिन एक लंबी तपस्या का फल है। आज का दिन हम सभी को गर्व का एहसास करवा रहा है। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने वर्षों से जो सपना देखा था 25 साल पहले अटल जी की सरकार में पूरा हुआ है। अब बीते 25 सालों की यात्रा के बाद, आज उत्तराखंड जिस ऊंचाई पर है, जिसे देकर हर उस व्यक्ति का खुश होना लाजमी है जिन्होंने इसके लिए संघर्ष किया है। उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि संस्कृति और प्रकृति से प्यार करने वाले आज खुश हैं। डबल इंजन की सरकार नई ऊंचाइयां दे रही है। उत्तराखंड की रजत जयंती पर आप सभी को बधाई। मैं इस अवसर पर उन बलिदानियों को भी नमन करता हूं जिन्होंने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उत्तराखंड से मेरा गहरा लगाव है। जब मैं स्पि्रच्यूअल जर्नी में यहां आता था तो यहां के लोगों की संघर्ष जीवन मुझे प्रेरित करता था। यहां बिताए पल ने मुझे जीवन का साक्षात्कार करवाया। ये दशक उत्तराखंड का है। केदार परिसर में बोले गए शब्द एक वाक्य नहीं है, ये मेरा आपके प्रति विश्वास है। उत्तराखंड के उत्कर्ष का ये काल खंड है।
मोदी बोले…यहां के 15 कृषि उत्पादों को जीआई टैग मिला…
मोदी ने कहा कि वेडिंग डेस्टिनेशन में भी उत्तराखंड लोकप्रिय हो रहा है। मेरा अभियान है- वेड इन इंडिया। साथियों ने देश ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है। इसका रास्ता वोकल फॉर लोकल से पूरा होगा। मुझे खुशी है कि यहां अभियान को तेज गति मिली है। यहां 15 कृषि उत्पादों को जीआई टैग मिला है। बद्री गाय का घी पहाड़ के हर घर की शान है। बेंडू अब बाहर के बाजारों तक पहुंच रहा है। वो उत्पाद जहां जाएगा, अपने साथ उत्तराखंड की पहचान भी ले जाएगा। मोदी ने कहा कि आप सभी को फिर से हार्दिक शुभकामनाएं। आज से 25 साल बाद जब देश आजादी के 100 साल बनाएगा तो अभी से लक्ष्य बनाएं। भारत सरकार उत्तराखंड सरकार के साथ खड़ी है। हर परिवार, नागरिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply