Breaking News

पूर्णिया@महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार पर होना चाहिए ध्यान : प्रियंका गांधी

Share


पूर्णिया,08 नवंबर 2025। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्णिया के झील टोला, जनता चौक में शनिवार को आयोजित महागठबंधन की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार की स्थिति चिंताजनक है, जिस पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, और जब वे परिवर्तन का मन बना लेती हैं, तो नतीजा तय होता है। उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों को भी उठाया और कहा कि इन समस्याओं का समाधान ही राज्य के विकास की कुंजी है। सभा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस नेत्री अलका लांबा, पूर्णिया के सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार जितेंद्र कुमार यादव ने भी सभा में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply