जिला अध्यक्षों को दिया मिशन 2028 का लक्ष्य
पचमढ़ी,08 नवम्बर 2025। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में प्रदेश के सीनियर लीडर्स की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन के नीचे लेवल तक मजबूत करने की नसीहत दी। उन्होंने किसानों और आम जनता से समस्याएं उठाने और पार्टी संगठन के साथ मिलकर काम करने की बात सीनियर नेताओं से कही।राहुल गांधी के साथ मीटिंग में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और अशोक सिंह मौजूद रहे। राहुल गांधी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल हुए। जहां उन्होंने जिला अध्यक्षों से संवाद किया। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने और मिशन 2028 के तहत सरकार बनाने का लक्ष्य देकर जुट जाने को कहा है। राहुल गांधी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के परिजन के साथ डिनर भी किया। इस दौरान उनके बात भी की। इससे पहले राहुल गांधी शनिवार दोपहर करीब 3ः30 बजे पचमढ़ी पहुंचे। वे हेलीपैड से सीधे होटल हाईलैंड के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी शनिवार और रविवार को करीब 19 घंटे पचमढ़ी में रहेंगे। नाइट स्टे पहाड़ी पर बने रविशंकर भवन (मुख्यमंत्री आवास) में होगा। राहुल गांधी रविवार सुबह 10.20 बजे हेलिकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पचमढ़ी आ सकते हैं। खड़गे के नाम से भी रविशंकर भवन में कमरा बुक किया गया है।
रद्दी पर मिड-डे मील खाने वाला वीडियो पोस्ट किया : राहुल गांधी ने दिल्ली से रवाना होने पहले अपने एक्स अकाउंट पर श्योपुर के विजयपुर में बच्चों के रद्दी पर मिड-डे मील खाने वाला वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा-ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज्जत की थाली तक नसीब नहीं। राहुल गांधी ने आगे लिखा- 20 साल से ज्यादा की बीजेपी सरकार…और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई। इनका विकास बस छलावा है। सरकार में आने का असली राज तो व्यवस्था है। शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जो देश के बच्चों, भारत के भविष्य का इस दुर्दशा से पालन-पोषण कर रहे हैं।
बिहार में सीएम यादव बोले… घोड़ी तैयार,दूल्हा भागा…
बिहार में चुनावी सभा करने गए सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के पचमढ़ी दौरे को लेकर मंच से ही तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यहां बिहार में चुनाव हो रहे हैं और राहुल गांधी हमारे मध्यप्रदेश में छुट्टी मनाने पचमढ़ी चले गए है। सीएम ने कहा कि इधर, घोड़ी तैयार, बाराती भी तैयार, लेकिन दूल्हा भाग गया। उस दूल्हे का नाम है राहुल गांधी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur