Breaking News

अररिया@एनडीए घुसपैठिए को देश से निकालने में तो कांग्रेस और राजद उसे बचाने में लगी है : प्रधानमंत्री मोदी

Share


अररिया,06 नवम्बर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में नौ विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। भारी संख्या में उमड़ी भीड़ से गदगद प्रधानमंत्री ने लालू राबड़ी के 15 साल के शासनकाल जमकर प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सबसे बड़ी चुनौती घुसपैठिए है। एनडीए सरकार एक एक घुसपैठियों का पहचान कर उसे देश से बाहर निकालने में लगी है तो कांग्रेस और राजद घुसपैठियों को बचाने के लिए तरह तरह की भ्रांतियां और झूठी बातों को फैला रहे हैं। उन्होंने घुसपैठिए के मामले में कहा कि राजद और कांग्रेस वालों को जब जब मौका मिला,घुसपैठियों को भारत का नागरिक बनाने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए देश के नागरिकों के हक पर कब्जा कर रहे हैं। पीएम ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासन काल पर हमलावर होते हुए कहा कि 15 साल के उस जंगलराज वाले शासनकाल के आंकड़ा शून्य को याद कर लीजिए,जो उसका रिपोर्ट कार्ड है। 1990 से 2005 के शासनकाल में सरकार बनाने के नाम पर बिहार को लूटकर तबाह कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एनडीए ने बहुत मुश्किल से जंगलराज से बिहार को बाहर निकाला है। एनडीए की सरकार नागरिकों की बेहतर जिंदगी को लेकर दृढ़ संकल्पित है। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस के नामदार को देश की आस्था से कोई मतलब नहीं रह गया है। कांग्रेस के नामदार छठी मईया की पूजा को ड्रामा बताते हैं और यह छठी मईया और आस्था का अपमान हुआ या नहीं। जो छठव्रती छठ पूजा के दौरान पानी तक नहीं पीते,उसे नौटंकी करार दे रहे हैं और ऐसे कांग्रेस के बयान पर राजद वालों के मुंह पर ताला लग जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महाकुंभ का मजाक उड़ाने वाले राम मंदिर का विरोध करते हैं। प्रभु राम पर इसे विश्वास नहीं है।प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। लेकिन वे जानते हैं कि ये लोग ऐसा घुसपैठियों के दवाब और वोट की राजनीति के लिए ऐसा करते हैं।
एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी
मोदी ने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार की बेटियां अपने प्रदेश को जंगलराज से दूर रखने के लिए वोटिंग कर रही हैं। पीएम ने कहा कि, आरजेडी के पोस्टर में कांग्रेस के नामदार की कहीं तस्वीर लगी है क्या? इन दोनों पार्टियों में ही तनातनी चल रही है। कांग्रेस के नामदार बिहार आना भी नहीं चाहते थे, लेकिन इनको जबरदस्ती लाया गया है। पीएम ने कहा कि राजद वालों को फ फरौती, र से रंगदारी, प से परिवारवाद और घ से घोटाला ही सिखाया जाता है।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply