Breaking News

पटना@बिहार विधानसभा चुनाव : पहले फेज में 121 सीटों पर 60.25 प्रतिशत वोटिंग

Share


पटना,06 नवम्बर 2025। बिहार में गुरुवार को पहले चरण में 18 जिलों के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक रिकार्ड 60.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव आयोग की ओर से यह आकड़े जारी किए गए हैं। मतदाताओं ने 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया । सबसे ज्यादा बेगूसराय में 67.32 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया है। राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मधेपुरा में 65.74 प्रतिशत, सहरसा में 62.65 प्रतिशत,दरभंगा में 58.38 प्रतिशत,मुजफ्फरपुर में 65.23 प्रतिशत, गोपालगंज में 64.96 प्रतिशत, सीवान में 57.41 प्रतिशत, सारण में 60.90 प्रतिशत, वैशाली में 59.45 प्रतिशत, समस्तीपुर में 66.65 प्रतिशत, बेगूसराय में सर्वाधिक 67.32 प्रतिशत, खगडि़या में 60.65 प्रतिशत,मुंगेर में 54.90 प्रतिशत, लखीसराय में 62.76 प्रतिशत,शेखपुरा में न्यूनतम 52.36 प्रतिशत, नालंदा में 57.58 प्रतिशत,पटना में 55.02 प्रतिशत,भोजपुर में 53.24 प्रतिशत, और बक्सर में 55.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक बेगूसराय में और सबसे कम पटना में मतदान हुआ। नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के डीहरी पंचायत स्थित मुसहरी गांव में ग्रामीणों ने अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया।
सम्राट बोले…पहले फेज की 121 सीटों में से 100 जीत रहे…
सम्राट चौधरी ने कहा, ‘121 सीट में से लगभग 100 सीट के आसपास एनडीए जीत रही है। 2010 के रिजल्ट को हम ब्रेक करेंगे। महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी भी चुनाव हार रहे हैं। लालू परिवार का कोई भी व्यक्ति इस चुनाव जीत कर नहीं आएगा।’
सीवान में टॉर्च की लाइट में वोटिंग
सीवान के गरौली में वोट बहिष्कार के कारण सुबह से वोटिंग नहीं हुई। शाम साढ़े 5 बजे मतदाता पहुंचे। अब लाइन में लगे वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। बूथ पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है, इसलिए टॉर्च की लाइट में वोट डाले जा रहे हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply