Breaking News

तेलंगाना@रंगारेड्डी में भीषण सड़क हादसा

Share


ट्रक और बस की टक्कर में 19 की मौत,कई घायल


रंगारेड्डी,03 नवम्बर 2025। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। बजरी से भरे ट्रक और सार्वजनिक परिवहन बस की आमने-सामने टक्कर में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई,जबकि पांच से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा चेवेल्ला के पास स्टेट हाईवे पर हुआ। टक्कर के बाद ट्रक में लदी बजरी बस पर गिर गई,जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। यह दुर्घटना सोमवार सुबह हुई जब ट्रक चेवेल्ला के पास तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की बस से टकरा गया। हादसे के बाद पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
बस में सवार थे चालीस यात्री
हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। बस तंदूर से चेवेल्ला जा रही थी और उसमें लगभग चालीस यात्री सवार थे। हैदराबाद पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक और आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक,एक महिला कंडक्टर और अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक की बजरी बस पर जा गिरी,जिससे कई यात्री मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए।
पीएम ने मृतकों को 2-2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस-डंपर दुर्घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।
मंत्री ने जताया दुख
तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री तथा रंगारेड्डी जिले के प्रभारी मंत्री दुदिल्ला श्रीधर बाबू ने चेवेल्ला मंडल के मिर्जागुडा के पास हुई इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और प्रारंभिक रूप से यह माना जा रहा है कि ट्रक की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply