Breaking News

पटना@बिहार चुनाव : एनडीए का संकल्प पत्र,केजी पीजी तक मुफ्त शिक्षा, 1 करोड़ नौकरी का वादा

Share


पटना,31 अक्टूबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को एनडीए ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। एनडीए ने 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया है। साथ ही महिलाओं को 2 लाख तक की मदद दी जाएगी। इसके अलाव 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही गरीबों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया गया है। मां जानकी के मंदिर को अगले 5 सालों में पूरा किया जाएगा। इलाके को सीतापुरम के नाम से विकसित किया जाएगा। आनेवाले समय में बिहार के 4 शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। पटना के होटल मौर्या में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और एलजेपी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने घोषणा पत्र जारी किया। संकल्प पत्र के बारे में सम्राट चौधरी ने अकेले मीडिया को जानकारी दी। संकल्प पत्र जारी करने के 2 मिनट बाद ही नीतीश, चिराग, जीतनराम मांझी, जेपी नड्डा कार्यक्रम से लौट गए। आरएलएम के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, एनडीए ने सामूहिक रूप से अपना संकल्प व्यक्त किया है कि हम बिहार को बहुत आगे ले जाएंगे। हम समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। सबका साथ सबका विकास, जो हमारा पुराना संकल्प है, उसी संकल्प के साथ हम बिहार को आगे बढ़ाएंगे।
हमने 5 साल में 50 लाख नौकरियां दीं…
जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, नीतीश कुमार ने बिहार में काम किया है। जिसमें भविष्य के रोज़गार के लिए कैबिनेट की मंज़ूरी भी शामिल है, बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये की सड़कें बन रही हैं। हमने इतना काम किया है कि विपक्ष को खुली चुनौती है कि वे अपना इतिहास भी साझा करें। नीतीश कुमार ने 2005 से 2020 के बीच 8 लाख नौकरियां और 2020 से 2025 के बीच 50 लाख नौकरियां दीं।
मनोज झा बोले- रोज़गार के मोर्चे पर पीएम और टीम का रिकॉर्ड जीरो
एनडीए के संयुक्त संकल्प पत्र पर राजद के सीनियर लीडर मनोज कुमार झा ने कहा, सीधे शब्दों में कहें तो यह दबाव है। हमने समय से पहले घोषणापत्र जारी कर दिया। लोगों में इसका आकर्षण है और वे इसे उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने स्पष्ट प्रतिबद्धता जताई है। रोज़गार के मोर्चे पर प्रधानमंत्री और उनकी टीम का रिकॉर्ड शून्य है।
26 सेकेंड में जारी किया संकल्प पत्र : कांग्रेस
संकल्प पत्र जारी करने के 2 मिनट में ही नीतीश कुमार, चिराग, जीतनराम मांझी, जेपी नड्डा कार्यक्रम से लौट गए। मंच से अनाउंस किया गया कि अब सभी नेता अपने-अपने इलाकों में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। पत्रकार साथी रुकेंगे और सम्राट चौधरी। इसके बाद सम्राट चौधरी ने मीडिया को संकल्प पत्र के बारे में जानकारी दी। इसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। पार्टी के सीनियर लीडर और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- आज इतिहास रच दिया गया है। नीतीश कुमार और जेपी नड्डा प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे और 26 सेकेंड के भीतर चले गए। उनके उपमुख्यमंत्री ने बाद में घोषणापत्र पढ़ा। इसका मतलब है कि उन्हें अपने घोषणापत्र पर विश्वास नहीं है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply