पटेल चाहते थे पूरा कश्मीर हमारा हो,नेहरू ने बांटा जो अंग्रेज नहीं कर पाए कांग्रेस ने किया : पीएम मोदी
वडोदरा,31 अक्टूबर2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात पहुंचे। उन्होंने नर्मदा जिले के एकता नगर में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) पर पुष्पांजलि अर्पित की। एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन हुआ। पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। कश्मीर को अलग संविधान से बांट दिया। कांग्रेस की गलती की आग में देश दशकों तक जलता रहा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस को न केवल अपनी पार्टी और सत्ता, बल्कि गुलाम मानसिकता अंग्रेजों से विरासत में मिली है। जब अंग्रेजों ने 1905 में बंगाल का विभाजन कियाए तो वंदे मातरम् राष्ट्र की एकता और एकजुटता की आवाज बना। अंग्रेजों ने वंदे मातरम् पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, लेकिन कभी सफल नहीं हुए। मोदी ने कहा कि जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वह कांग्रेस ने कर दिया। कांग्रेस ने धार्मिक आधार पर वंदे मातरम् के एक हिस्से को हटा दिया। इसका मतलब है कि कांग्रेस ने समाज को विभाजित किया और ब्रिटिश एजेंडे को आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस को न केवल अपनी पार्टी और सत्ता अंग्रेजों से विरासत में मिली,बल्कि गुलाम मानसिकता को भी आत्मसात किया। कुछ ही दिनों में वंदे मातरम् अपनी 150वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। जब अंग्रेजों ने 1905 में बंगाल का विभाजन किया, तो इसके विरोध में वंदे मातरम् नागरिकों की आवाज बना। मोदी ने कहा कि अंग्रेजों ने वंदे मातरम् बोलने पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की। वे कभी सफल नहीं हुए। वंदे मातरम् का मंत्र भारत के हर कोने में गूंजता रहा। जो काम अंग्रेज करने में विफल रहे, कांग्रेस ने हासिल किया।
कांग्रेस ने धार्मिक आधार पर वंदे मातरम् के एक हिस्से को हटा दिया।
सरदार पटेल इतिहास लिखने नहीं,रचने में भरोसा करते थे…
पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल का मानना था कि हमें इतिहास लिखने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, बल्कि इतिहास रचने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उनकी जीवनी में यही भावना झलकती है। सरदार पटेल ने जो फैसले लिए,उन्होंने इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पटेल ने आजादी के बाद 550 से ज्यादा रियासतों को एक करने के असंभव से लगने वाले काम को संभव बनाया। एक भारत, एक श्रेष्ठ भारत का विचार उनके लिए सर्वोपरि था। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर इस एकता नगर में आज करोड़ों लोगों ने एकता की शपथ ली है। मोदी ने आगे कहा कि हमने संकल्प लिया है कि हम राष्ट्र की एकता को मजबूत करने वाले कार्यों को बढ़ावा देंगे। प्रत्येक नागरिक को ऐसे हर विचार या कार्य का त्याग करना चाहिए, जो हमारे राष्ट्र की एकता को कमजोर करता हो। यह हमारे देश के लिए समय की मांग है।
देश को नक्सलवाद,माओवाद और आतंकवाद मुक्त करेंगे…
पीएम ने कहा कि यह लौह पुरुष सरदार का भारत है। हमने वैचारिक लड़ाई भी जीती, और नक्सलियों के घर में जाकर उनसे मुकाबला भी किया। उसका परिणाम आज देश के सामने है। 2014 के पहले देश के करीब सवा सौ जिले माओवादी आतंक की चपेट में थे। आज ये संख्या 11 बची है। उसमें भी 3 जिलों में ही नक्सलवाद गंभीर रूप से हावी है। आज इस धरती से पूरे देश को भरोसा दिलाता हूं कि जब तक देश नक्सलवाद, माओवाद और आतंकवाद से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाता, हम रुकने वाले नहीं हैं। चैन से बैठने वाले नहीं हैं।
देश की एकता और सुरक्षा घुसपैठियों के कारण खतरे में पड़ी
पीएम मोदी ने कहा कि आज, हमारे देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा घुसपैठियों के कारण गंभीर खतरे का सामना कर रही है। दशकों से, विदेशी घुसपैठिए हमारे देश में घुस रहे हैं, इसके संसाधनों का दोहन कर रहे हैं और इसके जनसांख्यिकीय संतुलन को बिगाड़ रहे हैं। मोदी ने आगे कहा- दुर्भाग्य से, पिछली सरकारों ने इस गंभीर समस्या की अनदेखी की और इस समस्या से आंखें मूंद लीं। पुरानी सरकारें वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालती रही। पहली बार, देश ने इस चुनौती का सीधा सामना करने और अपनी अखंडता की रक्षा के लिए एक दृढ़ और निर्णायक रुख अपनाया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur