Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़ा रिकॉर्ड

Share


आनंद विहार में एक्यूआई 430 दर्ज…कई इलाके में छाई स्मॉग की मोटी चादर


नई दिल्ली,26 अक्टूबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार आनंद विहार में एक्यूआई 430 दर्ज किया गया,जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वहीं आश्रम और महारानी बाग के आस-पास के इलाके ‘बहुत खराब’ श्रेणी में हैं। राजधानी के कई हिस्सों में स्मॉग की मोटी चादर ने लोगों की सांस लेने की क्षमता प्रभावित की है। रविवार सुबह आनंद विहार और वजीरपुर में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की। आनंद विहार में एक्यूआई430,वजीरपुर में 406,अशोक विहार में 369 और आईटीओ में 329रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी वायु गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। सोलह स्टेशनों ने एक्यूआईको बहुत खराब श्रेणी (300से ऊपर) में दर्ज किया,जबकि शेष स्टेशनों में एक्यूआईखराब श्रेणी (300से नीचे) में रही। आश्रम और महारानी बाग में छाई धुंध के कारण स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों,बुजुर्गों और सांस की समस्याओं वाले लोगों को मास्क पहनने और अनावश्यक बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। आश्रम क्षेत्र से मिली तस्वीरों में धुंध की मोटी चादर स्पष्ट दिखाई दे रही है,जिससे विजिबिलिटी कम होने और ट्रैफिक धीमा चलने की समस्या उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोग सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत कर रहे हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-वियतनाम ने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए समुद्री व रक्षा सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई

Share रक्षा सचिव ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उप-मंत्री से …

Leave a Reply