Breaking News

पंजाब@आईपीएस का पासपोर्ट सीबीआई ने किया जब्त,डीआईजी हरचरण भुल्लर का लिंक ब्लैक मनी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा

Share


पंजाब,26 अक्टूबर 2025। रिश्वत केस में पकड़े पंजाब के रोपड़ रेंज के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर का विदेशी कनेक्शन सामने आया है। भुल्लर के ड्यूटी के दौरान ही करीबन 10बार दुबई यात्रा पर जाने की चर्चा है। सीबीआई ने भुल्लर का पासपोर्ट अपने कब्जे में लिया हुआ है। इसके माध्यम से उनके विदेश दौरों की डिटेल जुटाई जा रही है। सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों अनुसार अब तक भुल्लर के दुबई में 2और कनाडा में 3फ्लैट का पता चला है। इसके अलावा उनके पास लुधियाना में लगभग 55एकड़ जमीन और माछीवाड़ा क्षेत्र में 20 दुकानों की जानकारी भी सीबीआई के हाथ लगी है। सीबीआई को शक है कि भुल्लर ने अपनी तैनाती के दौरान विदेशों में भी संपत्ति बनाई। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि एजेंसी अब इन सभी संपत्तियों के सोर्स का पता लगाने में जुटी है और यह जांच भी की जा रही है कि क्या इन संपत्तियों को किसी अन्य नाम पर खरीदा गया था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-वियतनाम ने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए समुद्री व रक्षा सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई

Share रक्षा सचिव ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उप-मंत्री से …

Leave a Reply