Breaking News

बिहार@ जंजीरों में बंधे निर्दलीय प्रत्याशी संजय

Share


संघर्ष सिंह बोले…जनता की बेडि़यों का प्रतीक

बिहार,26 अक्टूबर 2025। बिहार में चुनावी माहौल गर्मा चुका है और सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार जनता को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच शिवहर विधानसभा का चुनाव और भी दिलचस्प बन गया है। यहाँ से निर्दलीय प्रत्याशी संजय संघर्ष सिंह ने अपने अनोखे प्रचार के अंदाज से एनडीए और महागठबंधन दोनों की नींद हराम कर दी है।
जंजीरों में बंधकर प्रचार
संजय संघर्ष सिंह ने अपने चुनाव प्रचार का तरीका ऐसा अपनाया है कि सभी की नजरें उनके ऊपर टिक गई हैं। उन्होंने खुद को गले से लेकर पैरों तक जंजीरों में जकड़ रखा है और इसी हालत में घर-घर जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। उनका कहना है कि यह उनके चुनावी चिन्ह ‘जंजीर’ का प्रतीक है और जनता को यह दिखाने का तरीका है कि वे अपने वादों और मुद्दों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। संजय संघर्ष सिंह का कहना है कि उनका चुनाव लड़ने का मुख्य मकसद है बागमती नदी के अदौरी खोरी पाकड़ पुल का निर्माण। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह पुल निर्माण नहीं हुआ है और इसे पूरा कराने के लिए ही वे चुनाव में उतरे हैं। उनका यह भी कहना है कि जब तक पुल का निर्माण नहीं होगा,तब तक वे दाढ़ी नहीं कटवाएंगे और चुनाव लड़ते रहेंगे। संजय संघर्ष सिंह पहले भी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रहे हैं और उन्हें तब भी जंजीर चुनाव चिन्ह मिला था। इस बार भी उन्होंने वही प्रतीक अपनाया है और जनता के बीच जाकर अपने मुद्दे को प्रत्यक्ष रूप से दिखाया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply