नई दिल्ली@प्रधानमंत्री ने रन फार यूनिटी जैसे विषयों पर की बात…
नई दिल्ली,26 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री के रेडियो शो मन की बात के 127 वां एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। पीएम ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की। पीएम मोदी ने मन की बात में त्रस्भ् बचत उत्सव,सरदार पटेल की 150वीं जयंती,रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर बात की। पीएम ने कहा कि इस बार त्योहारों के दौरान जीएसटी बचत उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है।
कार्यक्रम की शुरुआत… छठ पर्व को लेकर लोगों को बधाई दी…
पीएम ने कहा कि देश में त्योहारों का उल्लास है। कुछ दिन पहले दीवाली मनाई गई और अब छठ पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप जहां भी हैं वहीं से छठ पर्व में भाग लें। पीएम ने छठ को लेकर सभी को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के इस अवसर पर मैंने पत्र लिखकर अपनी भावनाएं साझा की थी। कई मुद्दों पर बात की थी। लोगों का इसपर मुझे जवाब मिला। ऑपरेशन सिंदूर से लोगों में गर्व है। इस बार माओवादी क्षेत्रों में दिवाली की रौनक दिखी।
7 नवंबर को राष्ट्रगीत वंदे मातरम का 150 वर्ष पूरे होंगे,यादगार बनाने की अपील की
पीएम मोदी देशवासियों से आह्वान किया कि वे 7 नवंबर को ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष को यादगार बनाएं। उन्होंने कहा कि यह गीत हर भारतीय के दिल में भावनाओं और गर्व का संचार करता है,इसलिए आने वाली पीढि़यों के लिए इसकी विरासत को आगे बढ़ाना ज़रूरी है। मोदी ने कहा कि आगामी दिनों में देशभर में ‘वंदे मातरम’से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे पूरे मन से इस आयोजन में भाग लें। प्रधानमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि ‘वंदे मातरम’ पहली बार 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने गाया था,और यह गीत भारत की आज़ादी की भावना का एक अहम प्रतीक रहा है।
बेंगलुरु के इंजीनियर की तारीफ की
पीएम ने कहा कि बेंगलुरु में इंजीनियर कपिल शर्मा ने 6 झीलों और 40 कुओं को साफ कर दोबारा जिंदा किया। स्वच्छता को लेकर लोगों में काफी जागरूकता देखने को मिल रही है। पीएम ने कपिल शर्मा को धन्यवाद भी कहा।
मैंग्रोव को बढ़ावा देने की अपील
समंदर के किनारे मैंग्रूव को ज्यादा से ज्यादा लगाने की पीएम ने अपील की। उन्होंने कहा कि ये मैंग्रोव हमें सुनामी और अन्य आपदाओं से बचाते हैं। अहमदाबाद के धोलेरा तट पर साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में इसे लगाया गया। मछली पालकों को भी इससे फायदा हो रहा है। जलीय जीव में भी इससे बढ़ोत्तरी देखने को मिली। पीएम ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे भारतीय नस्ल के कुत्तों को अपनाएं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur