Breaking News

नई दिल्ली@देश को मिलने वाले हैं नए चीफ जस्टिस

Share


नई दिल्ली,25 अक्टूबर 2025। जस्टिस बीआर गवई के 23 नवंबर को रिटायर होने के बाद भारत को नया चीफ जस्टिस मिलेगा। सरकार ने इसके लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश से उनके उत्तराधिकारी के नाम के लिए अनुरोध पत्र जल्द ही सौंपा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की परंपरा के अनुसार सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए नियुक्त किया जाता है। फिलहाल जस्टिस सूर्यकांत इस कतार में अगले हैं। उनके नाम की सिफारिश केंद्रीय कानून मंत्री द्वारा वर्तमान चीफ जस्टिस से प्राप्त की जाएगी और इसके बाद राष्ट्रपति उन्हें नियुक्त करेंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24 नवंबर 2025 से मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल लगभग 15 महीने तक रहेगा,यानी 9 फरवरी 2027 तक। यह कार्यकाल भारत के न्यायिक इतिहास में मुख्य न्यायाधीश के लिए औसतन मानक कार्यकाल के अनुरूप है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने न्यायिक सेवा में दो दशक से अधिक अनुभव हासिल किया है और उच्चतम न्यायालय में आते ही कई महत्वपूर्ण मामलों में निर्णायक भूमिका निभाई है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply