Breaking News

इंफाल@मणिपुरः अलग-अलग अभियानों में 4 उग्रवादी गिरफ्तार

Share

इंफाल,25 अक्टूबर 2025। राज्य के तीन जिलों में एक साथ चलाए गये पुलिस अभियानों के दौरान 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार और पहचान के कागज़ात ज़ब्त किए गए हैं। मणिपुर पुलिस की तरफ से शनिवार को दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को सबसे बड़ी गिरफ्तारी चुराचांदपुर जिले में हुई, जहां पुलिस ने 18 साल के हाओमिनथांग हाओकिप को पकड़ा, जो यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) का सक्रिय सदस्य है। उसे ओल्ड गेलमौल स्थित उसके घर से पकड़ा गया। अधिकारियों को दो जि़ंदा राउंड से भरी पिस्तौल, मोबाइल फ़ोन और आधारकार्ड मिला। अधिकारियों के मुताबिक, हाओकिप चुराचांदपुर शहर में व्यापारियों और आम लोगों से जबरन वसूली के साथ दूूसरी गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त था। काकचिंग जिले में पुलिस ने 23 साल के सलाम सुशील सिंह को गिरफ्तार किया,जिसकी पहचान प्रतिबंधित संगठन केसीपी (ताइबंगनबा) के सक्रिय कैडर के तौर पर हुई है। यह गिरफ्तारी काकचिंग वैरी बामन परेंग इलाके में उसके घर से हुई। सुरक्षाकर्मियों ने उसके पास से मोबाइल फोन, आधारकार्ड और पैन कार्ड ज़ब्त किया। तीसरी गिरफ्तारी इंफाल वेस्ट जिले में हुई,जहां शमजेत्साबम संजीत सिंह (42), जिन्हें इनाओबी और नोंगशाबा के नाम से भी जाना जाता है,उसे पटसोई पुलिस स्टेशन के इलाके के संगैथेल माखा लेइकाई से गिरफ्तार किया गया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply