Breaking News

नई दिल्ली@पिछले 11 साल में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 819 हो गई : नड्डा

Share

नई दिल्ली,25 अक्टूबर २०२५। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. जे. पी. नड्डा ने शनिवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 819 हो गई है। इसी अवधि में स्नातक सीटें 51,000 से बढ़कर 1,29,000 और स्नातकोत्तर सीटें 31,000 से बढ़कर 78,000 तक पहुंच गई हैं। अगले पांच वर्षों में 75,000 अतिरिक्त सीटें जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में भी भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मातृ मृत्यु दर 130 से घटकर 88 पर आ गई है,जबकि शिशु मृत्यु दर 39 से घटकर 27 हो गई है। पांच वर्ष से कम आयु और नवजात मृत्यु दर में भी क्रमशः 42 प्रतिशत और 39 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है- जो वैश्विक औसत से बेहतर है। डॉ. नड्डा ने बताया कि टीबी के मामलों में 17.7 प्रतिशत की कमी आई है,जो वैश्विक दर (8.3 प्रतिशत) की तुलना में दो गुना से अधिक तेज़ है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply