Breaking News

नई दिल्ली@तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस

Share


मुकेश सहनी समेत 2 डिप्टी सीएम कैंडिडेट,अशोक गहलोत बोले…अब एनडीए बताए उनका नेता कौन

नई दिल्ली,23 अक्टूबर 2025। बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का सीएम चेहरा आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव होंगे। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन की ज्वाईंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो उपमुख्यमंत्री मुकेश सहनी होंगे। उप मुख्यमंत्री और भी लोग बनाए जाएंगे,जो पिछड़े समुदाय से होंगे। गहलोत ने कहा कि हमारा नेता तो तेजस्वी यादव हैं। एनडीए बताए कि उनका सीएम फेस कौन होगा। सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, कहने से नहीं चलेगा। ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझ पर फिर से भरोसा जताया है। सभी का दिल से धन्यवाद है। सबसे कहना चाहता हूं कि जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे।
पीएम बोले…ये महागठबंधन नहीं लठबंधन है,कार्यकर्ताओं से कहा… जंगलराज की वापसी नहीं होनी चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के जरिए बिहार के बीजेपी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं। पीएम ने कहा…कि हमें बिहार में जंगलराज आने से रोकना है। ये गठबंधन नहीं है लोग इसे लठबंधन कहते हैं। वोटर लिस्ट लेकर घर-घर जाइए। लोगों से मिलिए और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित कीजिए। पीएम ने कहा,यह सारी ताकत 140 करोड़ देशवासियों की है और ये सारी ताकत मतदाता के एक वोट की है। उसी वोट ने आज ऐसी स्थिति पैदा की है कि राम मंदिर बन गया है, ऑपरेशन सिंदूर भी चलाया गया है और देश नक्सलवाद से मुक्ति की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। तो ये है वोट की ताकत।
महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस 50 मिनट चली,7 दलों के 14 नेता शामिल
महागठबंधन की ज्वाईंट प्रेस कॉन्फ्रेंस 50 मिनट चली। इसमें आरजेडी,कांग्रेस,वीआईपीसमेत 7 दलों के 14 नेता शामिल हुए। आरजेडी की ओर से तेजस्वी यादव,अब्दुल बारी सिद्दीकी, मनोज झा और संजय यादव मौजूद थे। वहीं कांग्रेस से अशोक गहलोत,राजेश राम,कृष्णा अल्लावरू, पवन खेड़ा और अभय दुबे थे। सीपीआई (माले) से दीपंकर भट्टाचार्य,वीआईपी पार्टी से मुकेश साहनी, सीपीआई (एम) से ललन चौधरी, सीपीआई से रामनरेश पांडे और ऑल इंडिया पान महासभा नेशनल से आईपी गुप्ता भी मंच पर मौजूद थे।
तेजस्वी ने कहा…बिहार में इंडस्ट्री नहीं, लोग पलायन कर रहे…
तेजस्वी ने कहा, जेडीयू के 20 साल राज करने के बाद, 11 साल मोदी के शासन के बाद बिहार सबसे गरीब है। बिहार में इंडस्ट्री नहीं है। बिहार से पलायन हो रहा है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार फिसड्डी है। बिना घूस दिए यहां काम नहीं होता। जनप्रतिनिधियों की भी पूछ नहीं है। डिपार्टमेंट मंत्री नहीं, अफसर चला रहे हैं। कई घोटाले हुए, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। चूहे पुल गिरा दे रहे हैं। पटना की सड़कों पर गोलियां चल रही हैं, बिजनेसमैन की हत्या हो गई, कहीं कुछ नहीं हुआ। एनडीए ने अपना कोई एजेंडा, ब्लूप्रिंट या मैनिफेस्टो नहीं बताया कि वे आगे आने वाले सालों में क्या करेंगे। ये हमारी नकल करते हैं हमने पेंशन बढ़ाने की, पेंशन बढ़ाने का कह दिया। हमने नौकरी देने का कहा तो नौकरी देने की बात करने लगे। ये थके लोग हैं। ये हर हाल में कुर्सी पर बैठना चाहते हैं, न कि बिहार को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
महागठबंधन में 3 सीटों पर
टकराव खत्म, कांग्रेस-वीआईपी कैंडिडेट ने नाम वापस लिया
महागठबंधन में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद टकराव को खत्म किया जा रहा है। कांग्रेस के कैंडिडेट ने प्राणपुर और वारसलीगंज से नामांकन वापस लिया है। वहीं, मधुबनी जिले के बाबूबरही से वीआईपीकैंडिडेट ने नॉमिनेशन वापस लिया है। इन तीनों जगहों पर आरजेडी के कैंडिडेट्स से मुकाबला था। महागठबंधन 28 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी करेगा। इसके बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में एक साथ रैली करेंगे।
मुकेश सहनी बोले…जब तक
भाजपा को तोड़ेंगे नहीं,छोड़ेंगे नहीं

वीआईपी के मुकेश सहनी बोले…आज इस समय का मैं साढ़े तीन साल से इंतजार कर रहा था। भाजपा में जिस तरह से हमारे विधायकों को तोड़ा, गरीब मल्लाह को रोड पर ला दिया। हमने संकल्प लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं। महागठबंधन मजबूत है। हम सरकार बनाएंगे। कांग्रेस नेता राजेश राम बोले- सर्वप्रथम छठ पूजा की शुभकामनाएं देता हूं। इंडिया गठबंधन की बैठक कई महीनों चली। कई सवाल आपके बीच आते थे। इतना ही कहूंगा कि गठबंधन एकजुट है। आज का दिन सपना साकार करने वाला होगा। आज पूरी ताकत दिखेगी। हम लोग तेज रफ्तार आगे बढ़ेंगे।
तेजस्वी ने कहा…जो विश्वास जताया है,उस पर खरा उतरेंगे
तेजस्वी ने कहा,हम सभी का दिल से धन्यवाद देते हैं कि मुझ पर पुन भरोसा जताया है। सभी का दिल से धन्यवाद है। सबसे कहना चाहता हूं कि जो विश्वास जताया है,उस पर खरा उतरेंगे। 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे। जैसा कि गहलोत जी ने कहा कि नीतीश जी के साथ एनडीए में जो अन्याय हो रहा है, उन्हें सीएम फेस घोषित नहीं किया गया। वे लोग नीतीश जी मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। ये अमित शाह जी एक बार नहीं,कई बार बोल चुके हैं। आखिर आप लोग मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान क्यों नहीं कर रहे? जेडीयू के कई नेता नीतीश जी की खराब सेहत का फायदा उठाकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं,अपनी पार्टी खत्म कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा… हमें बिहार बनाने का काम करना है
तेजस्वी यादव ने कहा,हमारे बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, दीपांकर चौधरी,अब्दुल बारी सिद्दीकी,मुकेश सहनी,कृष्णा लवरू समेत महागठबंधन के कई साथी मौजूद हैं। हमसे ज्यादा आप लोगों को इंतजार था कि महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा। हमें बिहार बनाने का काम करना है,इसलिए एकजुट हुए हैं।
देश के हालात गंभीरः अशोक गहलोत ने कहा…
बिहार कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत बोले- देश के हालात गंभीर हैं। लोग चिंतित हैं। किसी को नहीं पता कि देश किस दिशा जाएगा। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि देश कहां जाएगा। बिहार के चुनाव पर देशभर की नजर है। बेरोजगारी हो या अन्य कई मुद्दे हों, जैसा कि सब साथियों ने बताया,छात्र,युवा,किसान,चिंता रोजगार की है। लोग बदलाव चाहते हैं। गहलोत ने कहा… हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। डेमोक्रेसी का मुखौटा रह गया है। मैं क्या कहूं,आप लोग सब जानते हैं। बीजेपी को लोकसभा चुनाव में 240 पर समेट दिया। तेजस्वी जी ने उस वक्त भी कमाल किया था।
महागठबंधन में हम एक हैं और एक रहेंगे : अब्दुल बारी सिद्दीकी
आरजेडी के अब्दुल बारी सिद्दीकी बोले… हम संदेश देना चाहते हैं कि दो लोगों के बीच लड़ाई है। बिहार से देश में ये संदेश देने का काम होगा कि हम संविधान की रक्षा करने का काम करेंगे। हम एक हैं और एक रहेंगे। संविधान को कमजोर करने की साजिश एनडीए द्वारा की जा रही है,हम उसका जवाब देंगे।
आईपी गुप्ता ने कहा- हमारे समाज का महागठबंधन को पूरा समर्थन
ऑल इंडिया पान महासंघ नेशनल प्रेसिडेंट आईपी गुप्ता ने कहा, हमारी पार्टी, जो जेपी आंदोलन से जन्मी है, आज भी उसकी विरासत को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रही है। मैं आश्वस्त करता हूं कि हर बूथ और समाज, खासकर तांती, तत्त्वा और पान समुदाय, महागठबंधन को पूरा समर्थन देंगे।
कांग्रेस नेता राजेश राम ने कहा- गठबंधन एकजुट है और रहेगा
कांग्रेस नेता राजेश राम बोले- सर्वप्रथम छठ पूजा की शुभकामनाएं देता हूं। इंडिया गठबंधन की बैठक कई महीनों चली। कई सवाल आपके बीच आते थे। इतना ही कहूंगा कि गठबंधन एकजुट है। आज का दिन सपना साकार करने वाला होगा। आज पूरी ताकत दिखेगी। हम लोग तेज रफ्तार आगे बढ़ेंगे।
मुकेश सहनी बोले- जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं
वीआईपीके मुकेश सहनी बोले- आज इस समय का मैं साढ़े तीन साल से इंतजार कर रहा था। भाजपा में जिस तरह से हमारे विधायकों को तोड़ा, गरीब मल्लाह को रोड पर ला दिया। हमने संकल्प लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं। महागठबंधन मजबूत है। हम सरकार बनाएंगे।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 15 JUNE 2026

Share 15 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply