Breaking News

नई दिल्ली@जीएसटी सुधारों को जनता ने बेहतर तरीके से अपनाया : सीतारमण

Share

नई दिल्ली,18 अक्टूबर २०२५ (ए)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि जीएसटी सुधारों को देश की जनता ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है। जीएसटी 2.0 की शुरुआत नवरात्रि के पहले दिन की गई थी। लोगों ने इसे बेहद अच्छे तरीके से अपनाया है। नई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 2.0 दरें लागू होने के करीब एक महीने बाद वित्त मंत्री सीतारमण,वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और आईटी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने धनतेरस पर यहां एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। सीतारमण ने बताया कि इन कटौतियों से भारतीयों को कैसे लाभ हुआ है। जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार जिन 54 दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कड़ी नज़र रख रही है, उनमें से प्रत्येक में जीएसटी सुधारों के कारण कर लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचाया गया है। जीएसटी दर में कटौती और इसके लाभों पर वित्त मंत्री ने कहा, ऑटोमोबाइल क्षेत्र जीएसटी दर में कटौती के बारे में मुखर रहा है जिससे बिक्री में वृद्धि हुई है। तीन पहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत बढ़कर 84077 इकाई हो गई। उन्होंने सुधारों के सकारात्मक प्रभाव पर भी प्रकाश डाला और सभी क्षेत्रों में वाहनों की मज़बूत बिक्री का जि़क्र किया। सीतारमण ने कहा कि तिपहिया वाहनों की बिक्री साल-दर-साल 5.5 फीसदी बढ़ी, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री 21.6 लाख इकाई तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि सितंबर में अकेले यात्री वाहनों की बिक्री 3.72 लाख रही, जो महीने के आखिरी नौ दिनों में हुई खरीदारी की वजह से हुई। उन्होंने कहा कि कर में कटौती केवल त्योहारी सीजन के लिए ही नहीं की गई है।
इन कटौतियों का मतलब है कि अधिक संग्रह होगा,जिससे कुछ वापस देने के लिए बेहतर राजकोषीय गुंजाइश होगी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply