Breaking News

शिमला@सोनिया गांधी ने वीरभद्र की प्रतिमा का किया अनावरण

Share


पीआर-इवेंटबाजी से दूर रहने वाले नेताओं की जरूरत : प्रियंका


शिमला,13 अक्टूबर 2025। हिमाचल के छह बार के सीएम रहे स्व. वीरभद्र सिंह की रिज पर लगी प्रतिमा का कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अनावरण किया। सोनिया ने रिमोट का बटन दबाकर प्रतिमा के सामने लगा पर्दा हटाया। पूरा शिमला वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। इस दौरान, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जो हिमाचल को जो रास्ता वीरभद्र सिंह और देश को महात्मा गांधी ने दिखाया, उस रास्ते पर चलने वाले बहुत कम नेता रह गए हैं। हमारे देश को आज सबसे ज्यादा जरूरत ऐसे नेताओं की है जो पीआर और इवेंट-बाजी से आगे बढ़कर इस देश के लिए काम करें। उन्होंने कहा…आज राहुल गांधी इसी विचारधारा के कारण निडर होकर सच बोलते हैं। अफसोस की बात केंद्र की सत्ता में बैठे लोग ऐसी राजनीति नहीं निभाते। केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा- हिमाचल में भारी बारिश से तबाही हुई। प्रदेश में लोगों के घर, खेत, पाठशालाएं बह गई,लेकिन केंद्र से अब तक मदद नहीं मिली। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा- बीजेपी की राजनीति चुनाव के लिए होती है। ये गलत ढंग की राजनीति है। उन्होंने महात्मा गांधी और वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की भी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा…वीरभद्र सिंह के कण कण में हिमाचल था। हिमाचल की भलाई थी। हिमाचल की जनता थी। जनता को महसूस नहीं होता था कि ये मुख्यमंत्री और राजा हैं। जिस रास्ते पर वीरभद्र चले। यही परंपरा सीएम सुक्खू भी निभा रहे हैं। सादगी से जीवन जीते हैं। जनता के बीच जाते हैं। हमेशा जनता की बात सुनते हैं। सोनिया गांधी कार्यक्रम में जरूर पहुंची। मगर उन्होंने संबोधन नहीं किया।
सोनिया गांधी छह-सात सालों से इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रही है। मगर वह वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में फिर भी पहुंची। इस दौरान पूरा शिमला वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा।

राठौर को लेकर सियासी चर्चाएं
सीएम सुक्खू कैबिनेट के मंत्री स्टेज के नीचे थे, जबकि ठियोग से विधायक एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर को मंच पर सीट दी गई। प्रतिभा सिंह ने भी राठौर के काम की प्रशंसा की। दो दिन पहले रजनी पाटिल ने भी राठौर की खूब प्रशंसा की थी। सियासी गलियारों में इसके अलग अलग मायने निकाले जा जा रहे हैं,क्योंकि राठौर अध्यक्ष पद की रेस में शामिल है।
वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारों की गूंज
सोनिया गांधी कार्यक्रम में जरूर पहुंची। मगर उन्होंने संबोधन नहीं किया। सोनिया गांधी छह-सात सालों से इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रही है। मगर वह वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में फिर भी पहुंची। इस दौरान पूरा शिमला वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा।
ये नेता रहे मौजूद
सोनिया-प्रियंका के अलावा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व प्रभारी राजीव शुक्ला, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, हरियाणा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह, सभी कैबिनेट मंत्री और तमाम बढ़े नेता कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
प्रियंका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने कहा…अफसोस जो केंद्र की सत्ता में है,वो ऐसी परंपरा नहीं निभाते। हिमाचल में इतनी तबाही हुई,लेकिन केंद्र से मदद नहीं आई। हिमाचल में घर बह गए, पाठशालाएं बह गए, लेकिन केंद्र से आज तक मदद नहीं मिली,क्योंकि इनकी राजनीति सिर्फ चुनाव के लिए होती है। ये गलत ढंग की राजनीति है।
वीरभद्र-महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलना होगा : प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा…हिमाचल के लिए खास प्रेम है। हमे इन वादियों को बचाना है। इन्हें सुरक्षित रखना है। यही हमारी अमानत है। आजकल राजनीति में कम मिसाल है। जो रास्त वीरभद्र सिंह ने हिमाचल की जनता को दिखाया, जो रास्ता महात्मा गांधी-पंडित नेहरू ने दिखाया,उस रास्ते पर चलना है। वो हमारी मूल विचारधारा है। हमारे देश को सबसे ज्यादा जरूरत ऐसे नेताओं की है। जो पीआर से आगे बढ़कर देश के हित व जनता के लिए काम करें। आज अगर राहुल गांधी निडर होकर सच बोलते हैं तो वे इसी विचारधारा को प्रकट करते हैं। इस देश को आज ऐसी राजनीति चाहिए जो देश के विकास को प्रतिबद्ध रहे।

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने कहा- आज का दिन हम सबके लिए गर्व का क्षण है। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का सोनिया गांधी ने अनावरण किया। वीरभद्र सिंह के कण कण में हिमाचल था। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनके एक साथी ने कहा कि वह एक चाय की दुकान पर गए। वहां लोगों ने बताया कि वीरभद्र सिंह का मिलनसार चरित्र था। वह कभी महसूस नहीं होने देते थे कि वह मुख्यमंत्री व राजा है। तब मैंने सोचा की कांग्रेस की असली परंपरा यही है। सीएम सुक्खू भी इसी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। सादगी से जीते हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply