Breaking News

रायपुर@एनएचएम कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात,वेतन में 5′ की बढ़ोत्तरी

Share


रायपुर,11 अक्टूबर 2025। राज्य शासन ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मियों को दिवाली के पहले 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है। 1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा. हालांकि शासन के आदेश में ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं 1 जुलाई 2023 तक एक साल की पूरी हो चुकी होंगी, उन्हीं को 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। शासन के इस आदेश से करीब 1500 से ज्यादा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें कि वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 33 दिनों की हड़ताल की थी। उसी दौरान एनएचएच कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सहित 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त किया गया था। हड़ताल समाप्ति के दौरान हुई चर्चा में बर्खास्त कर्मियों की बहाली का आश्वासन दिया गया था। इस वजह से बर्खास्त कर्मचारी बहाली का इंतजार कर रहे हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@जी7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने की राष्ट्रपति ट्रम्प सहित विश्व नेताओं से मुलाकात

Share नई दिल्ली,16 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के एवियन में …

Leave a Reply