Breaking News

नई दिल्ली@ग्लोबल झटकों को झेल सकता है भारत : सीतारमण

Share


2047 तक डेवलप्ड इकोनॉमी बनने का टारगेट,इसके लिए 8′ ग्रोथ रेट जरूरी
नई दिल्ली,03 अक्टूबर 2025 (ए)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मौजूदा ग्लोबल उथल-पुथल का भारत की जीडीपी ग्रोथ पर सीमित प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत बाहरी दबाव सहने और व्यापार-ऊर्जा असंतुलन से निपटने में सक्षम है। सीतारमण ने बताया कि भारत का टारगेट 2047 तक डेवलप्ड इकोनॉमी बनना है। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 8′ की ग्रोथ रेट की जरूरत है। शुक्रवार को नई दिल्ली में चौथे कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए वित्त मंत्री ने यह बात कही। सीतारमण ने कहा कि भारत का टारगेट 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनना है। साथ ही आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है। हालांकि,उन्होंने स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भरता का मतलब क्लोज्ड इकोनॉमी यानी बंद अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ना नहीं है। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 8′ की ग्रोथ रेट की जरूरत है। भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में हुई एमपीसी की मीटिंग में देश की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.5′ से बढ़ाकर 6.8′ किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि ग्लोबल सिस्टम यानी वैश्विक व्यवस्था बदल रही है और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशंस अब वर्ल्ड कम्युनिटी का भरोसा खो रही हैं। हाल की जी20 मीटिंग का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एक्सपर्ट्स ने इन इंस्टीट्यूशंस में सुधार की जरूरत पर चर्चा की, ताकि वैश्विक स्थिरता बहाल हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों को नए सिरे से लिखा जा रहा है और सामने आने वाली चुनौतियां बहुत बड़ी हैं। नया ग्लोबल बैलेंस कई कारकों को ध्यान में रखकर बनाना होगा। सीतारमण ने यह भी कहा कि कम निवेश और अस्थिर एनर्जी प्राइस जैसे मुद्दों से वैश्विक आर्थिक माहौल में अनिश्चितता बढ़ रही है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply