Breaking News

लेह@लेह हिंसा के दो दिन बाद सोनम वांगचुक गिरफ्तार,मुख्यमंत्री उमर ने बताया दुर्भाग्यपूण्

Share


लेह, 26 सितम्बर 2025 (ए)। लेह हिंसा के दो दिन बाद सोनम वांगचुक गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि लेह में कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है। सोनम वांगचुक को लेह शहर में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दो दिन बाद आज गिरफ्तार किया गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वांगचुक की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से केंद्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है, उससे ऐसा लग रहा है कि यह अपरिहार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से वादे किए थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया।


Share

Check Also

सोनहत (कोरिया)@सोनहत के वनांचल में दाने-दाने को मोहताज ‘राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र’

Share उज्ञाव और सिंघोर के पण्डो परिवारों के सामने गहराया भोजन का संकट राशन के …

Leave a Reply