जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़क पर उतरी,पथराव-फायरिंग,पुलिस ने लाठीचार्ज किया
उत्तर प्रदेश,26 सितम्बर 2025 (ए)। बरेली में जुमे पर आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर 3 जगहों पर बवाल हो गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे भगदड़ मच गई। दरअसल, मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिमों से शहर के इस्लामिया ग्राउंड में प्रदर्शन करने की अपील की थी। जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़क पर उतर आई और जबरन ग्राउंड में जाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस के मुताबिक, भीड़ को रोका गया। इस पर भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। धार्मिक नारे लगाए और उग्र हो गए। पथराव शुरू कर दिया। छतों से भी पत्थर फेंके। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। बारादरी और प्रेमनगर क्षेत्र में भी बवाल हुआ। पुलिस ने शहर में बाजार बंद करा दिए। पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में ले लिया है। मौलाना तौकीर रजा इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष हैं। इन पर 2010 में बरेली में दंगा करवाने का भी आरोप है। मामला अभी कोर्ट में है। बरेली के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया-95 फीसदी लोगों ने शांति से नमाज पढ़ी और वापस चले गए। लेकिन,बाद में कुछ शरारती तत्व आए। उन्होंने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। इसकी पूरी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई है। वहीं, मऊ में भी जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद विवाद पर बवाल हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। दरअसल, वहां कुछ लोगों ने आई लव मोहम्मद का जुलूस निकालना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया,लेकिन वे नहीं माने और नारेबाजी करते रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने जुलूस में शामिल लोगों पर लाठियां भांजकर उन्हें तितर-बितर किया। यह विवाद उत्तर प्रदेश के कानपुर में 4 सितंबर से शुरू हुआ।
डीआईजी बोले…शरारती लोगों
ने पथराव-फायरिंग की
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया- 90 से 95 प्रतिशत लोगों ने शांति से नमाज पढ़ी और वापस चले गए। लेकिन,बाद में कुछ शरारती तत्व आए। उन्होंने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। इसकी पूरी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों में से कुछ की गिरफ्तारियां की हैं। वीडियो व फोटोग्राफिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ये घटनाएं शहर में 3-4 जगहों पर हुईं। इनमें पुलिस के 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। फायरिंग की घटनाओं में छर्रे लगे हैं। कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह साफ है कि पहले से साजिश की गई थी। तभी अचानक इतने लोग सामने आए और पूरी तैयारी के साथ आए। मीडियाकर्मियों को भी चोटें आई हैं। जहां-जहां ये घटनाएं हुईं, वहां-वहां मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिसकर्मियों पर भी केस दर्ज होंगे।
अखिलेश बोले- सरकारें लाठीचार्ज से नहीं चलतीं
बरेली और मऊ की घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया ङ्ग पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- सरकार द्वारा ताकत का इजहार करना उसकी कमजोरी की निशानी होता है। सरकारें लाठीचार्ज से नहीं सौहार्द-सद्भाव से चलती हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur