Breaking News

नई दिल्ली@फिलिस्तीन मुद्दा हल करने भारत

Share


आगे बढ़े,विदेश नीति मोदी-नेतन्याहू की दोस्ती से तय न करें : सोनिया गांधी
नई दिल्ली,25 सितम्बर 2025 (ए)। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध को लेकर मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन मुद्दे को हल करने के लिए भारत को नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर भारत का रुख बहुत निराशाजनक रहा है। सरकार की गहरी चुप्पी मानवता और नैतिकता के साथ विश्वासघात है। यह भारत की पुरानी विदेश नीति से भी अलग है। गांधी ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर भारत का रुख पीएम नरेंद्र मोदी और इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की निजी दोस्ती से प्रभावित दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति व्यक्तिगत रिश्तों से तय नहीं होनी चाहिए। गांधी ने बताया कि फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा, पुर्तगाल और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के 193 में से 150 से ज्यादा देश फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दे रहे हैं। यह कदम उन फिलिस्तीनी लोगों की सपनों और उम्मीदों को मान्यता देने की ऐतिहासिक शुरुआत है, जो लंबे समय से पीड़ा झेल रहे हैं। दुनिया जब फिलिस्तीन को समर्थन दे रही है, तब भारत ने हाल ही में इजराइल के साथ निवेश समझौता किया और उसके दक्षिणपंथी मंत्री की मेजबानी भी की।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-वियतनाम ने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए समुद्री व रक्षा सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई

Share रक्षा सचिव ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उप-मंत्री से …

Leave a Reply