Breaking News

रायपुर@मुख्यमंत्री साय ने 9 सितंबर को बुलाई कैबिनेट बैठक

Share


रायपुर,07 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक 9 सितंबर 2025 को दोपहर 3ः30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बैठक खतम होने के बाद कैबिनेट की मीटिंग में क्या कुछ निर्णय लिये गये इसकी जानकारी डिप्टी सीएम अरूण साव मीडिया को देंगे। बस्तर संभाग में आई बाढ़ के मद्देनजर मध्यप्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए 5 करोड़ की राशि के साथ आवश्यक राहत सामग्री भेजी है. इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर किए पोस्ट में सीएम मोहन यादव का धन्यवाद देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं,अपितु आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ खाद माफिया से मिलीभगत करने वाले अधिकारी नहीं बचेंगे : कृषि मंत्री

Share ओवर रेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज,राहुल कृषि केंद्र का लाइसेंस …

Leave a Reply