नई दिल्ली,02 सितम्बर 2025 (ए)। पंजाब से इस वक्त एक बड़ी खबर मिली है। दरअसल, दुष्कर्म के आरोपी पंजाब के आम आदमी पार्टी (आप) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत लिया, लेकिन विधायक हिरासत से फरार हो गया है। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ाई और फरार हो गया। हिरासत के बाद लोकल थाने ले जाते वक्त पठानमाजरा और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग की। अब फरार विधायक की तलाश में पुलिस जुट गई है। सूत्रों ने बताया कि विधायक और उसका समर्थक एक स्कार्पियो और एक फॉर्च्यूनर लेकर भागा। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को पकड़ लिया। वहीं स्कॉर्पियो में सवार विधायक फरार है। पंजाब पुलिस की टीम पीछा कर रही है। पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त को एक महिला ने पठानमाजरा के खिलाफ सेक्सुअल हैरसमेंट की कंप्लेंट की और सोमवार को पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया। स्नढ्ढक्र के मुताबिक, पठानमाजरा पर रेप, धोखाधड़ी और आपराधिक रूप से डराने धमकाने के आरोप दर्ज किए गए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur