Breaking News

नई दिल्ली@आर्थिक स्वार्थ से अर्थव्यवस्था में चुनौतियां आईं भारतीय जीडीपी फिर भी 7.8′ बढ़ीःपीएम मोदी

Share


प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया


नई दिल्ली,02 सितम्बर 2025 (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, आज पूरी दुनिया भारत पर भरोसा करती है। दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है। मोदी ने आगे कहा, एक तरफ जब दुनिया भर की इकोनॉमी में चिंताएं हैं। आर्थिक स्वार्थ से पैदा हुई चुनौतियां हैं। उस माहौल के बावजूद भारत ने इस साल के पहली तिमाही में 7.8′ की ग्रोथ रेट हासिल करके दिखाया है। यह वृद्धि मैन्युफैक्चरिंग,सर्विस,कृषि और निर्माण सहित हर सेक्टर दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा,भारत अब बैकएंड से निकलकर एक फुल-स्केल सेमीकंडक्टर राष्ट्र बनने की राह पर है। हम सभी निवेशकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वो दिन दूर नहीं,जब दुनिया कहेगी, डिजाइन्ड इन इंडिया, मेड इन इंडिया एंड ट्रस्टेड बाय वर्ल्ड। डिजाइन इन इंडिया और मेड इन इंडिया,यही भविष्य की पहचान होगी। पीएम ने कहा, सेमीकंडक्टर की दुनिया में कहा जाता है कि ऑयल लैक गोल्ड था, लेकिन चिप्स डिजिटल डायमंड हैं। पिछली सदी में दुनिया का भविष्य तेल के कुएं से तय होता था, लेकिन 21वीं सदी की शक्ति एक छोटी सी चिप में सिमट गई है। यह चिप भले ही छोटी है, लेकिन इसमें दुनिया के विकास को गति देने की ताकत है।
मजाकिया अंदाज में पीएम ने भाषण की शुरुआत की
पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया-2025 कार्यक्रम में अपने भाषण की शुरुआत मजाकिया अंदाज से की। उन्होंने कहा, मैं कल रात की जापान और चीन की यात्रा करके लौटा हूं। पीएम खे इतना कहते ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने तालियां बजाईं। इस पर पीएम ने थोड़ा सीरियस होकर कहा, गया था इसलिए ताली बजा रहे हो या वापस आ गया इसलिए ताली बजा रहे हो। पीएम की बातों पर लोग जोर से हंसने लगे। इसके बाद पीएम मोदी भी मुस्कुराते दिखे।
मां को गाली पर भावुक हुए पीएम
बिहार के दरभंगा में 27 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां को गाली दी गई थी। इसके 7वें दिन मंगलवार को पीएम मोदी ने सामने आकर गाली देने का जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- बिहार में कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं, ये देश की मां-बहन, बेटी का अपमान है। पीएम ये कहते हुए भावुक हो गए। उन्हें इमोशनल देख बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की आंखों में भी आंसू आ गए। मोदी की बात सुनकर बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड के कार्यक्रम में आईं महिलाएं भी रोने लगीं।
वैष्णव बोले…दुनिया भारत
को भरोसे से देख रही

सेमीकॉन इंडिया-2025 के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। अश्विनी वैष्णव ने कहा, हमने 3.5 साल पहले भारत सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत की थी। इतने कम समय में ही दुनिया भारत की ओर भरोसे से देख रही है। अश्विनी वैष्णव ने कहा, पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया-2024 में कहा था कि जब मुश्किलें आएं, तो आप भारत पर दांव लगा सकते हैं। हाल ही में पहली तिमाही में 7.8 की वृद्धि दर प्रधानमंत्री की बातों का प्रमाण है। अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री को विक्रम 32-बिट प्रोसेसर और 4 प्रोजेक्ट्स के टेस्ट चिप्स गिफ्ट किए। विक्रम 32-बिट प्रोसेसर पूरी तरह भारत में विकसित पहला 32-बिट माइक्रो प्रोसेसर है, जिसे ढ्ढस्क्रह्र सेमी-कंडक्टर लैब ने बनाया है।
3 दिनों तक चलेगी कॉन्फ्रेंस
राउंड टेबल में शामिल होंगे पीएम

सेमीकॉन इंडिया-2025 तीन दिनों तक चलने वाली कॉन्फ्रेंस है, जिसका आयोजन भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इस कॉन्फ्रेंस में 48 देशों की 350 से यादा कंपनियां, 2500 प्रतिनिधि, 50 ग्लोबल लीडर्स समेत समेत 20,750 से ज्यादा कंटेस्टेंट भाग लेंगे। इसमें छह देशों की राउंड टेबल चर्चा, देश-स्तरीय मंडप और वर्कफोर्स डेवलपमेंट एंड स्टार्ट-अप्स के लिए समर्पित मंडप भी शामिल होंगे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply