Breaking News

नई दिल्ली@हम हाइड्रोजन बम के साथ तैयार : राहुल गांधी

Share


खड़गे का दावा 6 महीने में गिरेगी सरकार,तेजस्वी ने कहा-2 भाजपाई बिहारियों को ठगने निकले हैं…

नई दिल्ली,01 सितम्बर 2025 (ए)। बिहार में 16 दिन चली राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा सोमवार को पटना में खत्म हुई। राहुल ने साढ़े 3 घंटे पटना में वोटर अधिकार मार्च निकाला। गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुबह 11 बजे मार्च की शुरुआत हुई जो हाईकोर्ट के पास अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण कर खत्म हुई। इससे पहले राहुल-तेजस्वी के मार्च को डाकबंगला चौराहे पर रोक दिया गया। यहां जनसभा हुई। इसके लिए पहले से मंच तैयार था। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा, हृष्ठ्र के लोग वोट चोरी कर जीत रहे। महाराष्ट्र में भी ये वोट चोरी कर जीते। देश ही नहीं, चीन में भी लोग बोल रहे हैं, वोट चोर, गद्दी छोड़। वोटर अधिकार यात्रा में बीजेपी के लोग काले झंडे दिखा रहे हैं। बीजेपी के लोग सुन लें, एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, वो आ रहा है। वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश को पता लगने वाली है। हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र मोदी देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे। राहुल गांधी का भाषण जैसे ही खत्म हुआ,कुछ युवक काला झंडा दिखाने लगे। उसके बाद हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने वहां से दो युवक को किसी तरीके से निकाला। दोनों को पुलिस थाने ले गई है। दोनों से पूछताछ चल रही है। वहीं राहुल गांधी दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि मोदी सरकार 6 महीने में गिर जाएगी। सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा- आज तक लालू यादव इनके आगे झुके नहीं,तेजस्वी भी नहीं झुकेगा। जब लालू जी इनके आडवाणी को गिरफ्तार करवा दिए तो उनका बेटा तेजस्वी स्नढ्ढक्र से डरने वाला नहीं है। हमारे तो भगवान का ही जन्म जेल में हुआ था। बिहार में जो सरकार चल रही है, यह डबल इंजन की सरकार है, जिसका एक इंजन अपराध और दूसरा भ्रष्टाचार में लगा हुआ है। ये बिहारियों को ठगना चाहते हैं। बिहार उड़ती चिडि़या को हल्दी लगाना जानता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, पीएम मोदी वोट चोरी के जरिए बिहार में जीतने का प्रयास कर रहे हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर आप सतर्क नहीं रहेंगे तो ये लोग आपको डुबाएंगे। मैं आपसे यही विनती करूंगा कि आज हम सबको चोर से लड़ना है। यहां पर सरकार की ओर से पुलिस का इंतजाम क्यों नहीं रहा। मैं पूछना चाहता हूं। आप याद रखिए मैं पुलिस को वॉर्निंग नहीं करना चाहता हूं आपके पास बहुत ज्यादा दिन नहीं हैं।

जल्द हमारी सरकार आने वाली है।
हमारी सरकार में आपको काम करना ही पड़ेगा। अगर आप लोग सरकार की बातों में आकर हमारे लोगों को साथ धक्का-मुक्की करेंगे तो ये बात ठीक नहीं है। सरकार की बात सुनकर अगर आप यह मीटिंग फेल करने की कोशिश करेंगे तो गलत बात है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply