Breaking News

बीजिंग@चीन में पाकिस्तानी पीएम के सामने पहलगाम हमले की निंदा

Share


एससीओ मेंबर बोले…आतंकियों को सजा देना जरूरी,पुतिन-मोदी की कार में 45 मिनट सीके्रट बातचीत

बीजिंग,०1 सितम्बर 2025 (ए)। चीन में एससीओ समिट के दूसरे दिन भारत को बड़ी सफलता मिली है। यहां पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ भी मौजूदगी में पहलगाम हमले की निंदा की गई। एससीओ के घोषणा पत्र में कहा गया कि इस हमले के अपराधियों, आयोजकों और उन्हें समर्थन देने वालों को सजा दिलाना जरूरी है। इस साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि इससे पहले जून में हुई रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान एससीओ के घोषणापत्र में पहलगाम हमले का जिक्र भी नहीं था। इसे लेकर भारत ने नाराजगी जताई थी। साथ ही इस पर साइन करने से इनकार कर दिया था। वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी एक ही कार में बैठकर द्विपक्षीय बातचीत के लिए पहुंचे। इस बैठक में पुतिन की आगामी भारत यात्रा पर चर्चा की गई। कई रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि मीटिंग से पहले दोनों नेताओं ने 45 मिनट तक कार में बैठकर सीक्रेट बातचीत की थी।
कुछ देशों को आतंकवाद के खुले समर्थन की छूट क्यों : पीएम मोदी
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन दौरे के आखिरी दिन एससीओ की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को दुनिया के लिए खतरा बताया। उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए इसे आतंकवाद का सबसे बुरा रूप बताया। मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद को पिछले चार दशकों से झेल रहा है। पीएम ने सवाल उठाया कि कुछ देशों का आतंकवाद को खुला समर्थन कैसे स्वीकार किया जा रहा है।
पाकिस्तानी पीएम शहबाज ने
एससीओ समिट में भारत पर साधा निशाना

एससीओ समिट में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सोमवार को क्षेत्रीय शांति और सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सभी एससीओ सदस्यों और पड़ोसी देशों की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करता है। शरीफ ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में हमारे क्षेत्र में परेशान करने वाली घटनाएं हुई हैं। उन्होंने मई में भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने के कदम का जिक्र करते हुए कहा कि सभी एससीओ सदस्यों को द्विपक्षीय संधियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा,‘पानी के उचित हिस्से तक पहुंच एससीओ के सुचारू कामकाज को मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान में हाल की बाढ़ और भारी बारिश से हुए नुकसान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने भारी तबाही मचाई, जिसमें लोगों की जान, पशुधन, बुनियादी ढांचे और फसलों को नुकसान हुआ। उन्होंने चीन के समर्थन की सराहना की। शरीफ ने अफगानिस्तान पर कहा कि हमे एक शांत और स्थिर अफगानिस्तान की जरूरत है। उन्होंने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक एकीकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया।
पुतिन बोले…एससीओ ग्लोबल
साउथ के देशों को एकजुट करने का मंच

मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में पुतिन ने खुशी जताते हुए कहा कि एससीओ ग्लोबल साउथ और ईस्ट के देशों को एकजुट करने का मंच है। उन्होंने याद दिलाया कि 21 दिसंबर 2025 को भारत-रूस संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिए 15 साल पूरे हो जाएंगे। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच बहुआयामी रिश्ते हैं और आज की बैठक से इस साझेदारी को और मजबूती मिलेगी।
यूक्रेन जंग पर मोदी बोले…
स्थायी शांति का रास्ता निकालना जरूरी

पुतिन से मुलाकात के दौरान मोदी ने कहा कि भारत और रूस लगातार यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने हालिया शांति प्रयासों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि सभी पक्ष रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ेंगे। मोदी ने कहा कि संघर्ष को जल्द खत्म कर स्थायी शांति का रास्ता निकालना जरूरी है, यह पूरी मानवता की मांग है।
एससीओ सत्र में पीएम मोदी के
संबोधन पर विदेश मंत्रालय का बयान

एससीओ की में मोदी के बयान पर पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट किया। जायसवाल ने लिखा कि प्रधानमंत्री ने एससीओ के तहत सहयोग मजबूत करने की भारत की सोच रखी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने सदस्य देशों से आतंकवाद के खिलाफ ठोस और निर्णायक कदम उठाने की अपील की।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply