Breaking News

पटना@बिहार में घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकी, 50 हजार का इनाम

Share


एसपी बोले- मोतिहारी के रक्सौल बॉर्डर से घुसे, पूरे प्रदेश में अलर्ट

पटना,28 अगस्त 2025 (ए)। बिहार में नेपाल के रास्ते 3 पाकिस्तानी आतंकियों ने घुसपैठ की है। पुलिस मुख्यालय ने तीनों की फोटो रिलीज की हैं। सभी के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की खबर है। पुलिस ने जिन आतंकियों की फोटो जारी की है, उनके नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान हैं। हसनैन रावलपिंडी, आदिल उमरकोट और उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है। पुलिस हेडमर्टर ने सभी जिलों को खुफिया तंत्र को एक्टिव रखने, इनपुट जुटाने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है। वहीं मोतिहारी पुलिस ने तीनों आतंकियों पर 50 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। बिहार में घुसे तीनों आतंकियों का पासपोर्ट भी सामने आया है। बताया जाता है कि तीनों आतंकी मोतिहारी के रक्सौल बॉर्डर से बिहार में घुसे हैं। इधर बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के खिलाफ राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है। आतंकी घुसपैठ के संदिग्ध रास्ते अररिया समेत नेपाल से सटे मधुबनी और सुपौल से हाल ही में उनकी यात्रा गुजरी है। बिहार के 7 जिले नेपाल बॉर्डर से सटे हैं। राहुल या तो उन जगहों पर जा चुके हैं या उनका जाने का कार्यक्रम है। वे कल सीतामढ़ी में थे और आज मोतिहारी पहुंचे, जो नेपाल सीमा से लगा हुआ है। खबर है कि तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते ही काठमांडू पहुंच गए थे। वहां से पिछले सप्ताह बिहार में घुसे हैं। खुफिया इनपुट के आधार पर आशंका है कि आतंकियों का मकसद बिहार में किसी बड़ी घटना को अंजाम देना था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आतंकी अलर्ट के बाद राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव किया गया है। सीतामढ़ी में वे जिस कैंप में रुके थे वहां से सीधे जानकी मंदिर पहुंचे।
यहां कई जगहों पर स्वागत मंच बनाए गए थे, लेकिन राहुल वहां नहीं रुके। मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी का रोड शो भी था, लेकिन वो कैंसिल कर दिया गया है। राहुल गांधी अब ओपन जीप की जगह बंद गाड़ी से चल रहे हैं।


Share

Check Also

बेंगलुरु@सिद्धारमैया बोले- कर्नाटक सीएम पद पर हर दिन भ्रम,राहुल गांधी स्थिति साफ करें

Share बेंगलुरु,14 जनवरी 2026। कर्नाटक में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू …

Leave a Reply