Breaking News

मुजफ्फरपुर@गुजरात मॉडल कोई आर्थिक मॉडल नहीं ‘वोट चोरी का मॉडल’ है : राहुल

Share


मुजफ्फरपुर,27 अगस्त 2025(ए)। राहुल गांधी ने वोट अधिकार रैली में भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी ने चुनावी धांधली के माध्यम से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से यह धांधली हुई है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को देश की पिछले दस वर्षों की सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट और वीडियोग्राफी सार्वजनिक करनी चाहिए। राहुल गांधी ने जनता को आगाह किया कि अगर किसी भी व्यक्ति का वोट काटा गया तो यह बड़ा विश्वासघात होगा। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को बराबर का हक देता है और मतदान का अधिकार उससे कोई नहीं छीन सकता। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि अगर वोट चोरी की कोशिशें नहीं रुकीं तो यह आंदोलन विद्रोह का रूप धारण कर लेगा और जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी।


Share

Check Also

बेंगलुरु@सिद्धारमैया बोले- कर्नाटक सीएम पद पर हर दिन भ्रम,राहुल गांधी स्थिति साफ करें

Share बेंगलुरु,14 जनवरी 2026। कर्नाटक में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू …

Leave a Reply